01 MAYWEDNESDAY2024 5:50:54 PM
Nari

न्यूयॉर्क सिटी में जज बनीं भारतीय मूल के ये दो महिलाएं

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 08 Jan, 2020 05:16 PM
न्यूयॉर्क सिटी में जज बनीं भारतीय मूल के ये दो महिलाएं

भारतीय महिलाएं न केवल घर के कामों में बल्कि बाहर के कामों में बहुत ही निपुण होती है। हर बार वह अपनी मेहनत और हिम्मत के साथ साबित करती है कि वह किसी से कम नहीं है। इस बात को सच कर रही है भारतीय मूल की अर्चना राव और दीपा अम्बेडकर। ये दोनो महिलाएं अमेरिका न्यूयॉर्क सिटी में बतौर जज चुनी गई है। दोनों महिलाएं  क्रिमिनल एंड सिविल कोर्ट की जज नियुक्त की गई है। इनकी नियुक्ती मेयर बिल डी ब्लासियो ने खुद की है। 

PunjabKesari

वस्सार कॉलेज से ग्रेजुएट अर्चना राव को 2019 में सिविल कोर्ट में अंतरिम जज के तौर पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले उन्होंने न्यूयॉर्क काउंटी जिला अटॉर्नी ऑफिस में 17 साल तक काम किया है। इसके साथ ही व फाइनेंशियल फ्रॉड्स ब्यूरी की प्रमुख भी है। राव ने  फॉर्दम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से डॉक्टर की डिग्री हासिल की।

 

PunjabKesari

मिशिगन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और रुटगर्स लॉ स्कूल से डॉक्टरेट की डिग्री लेने वाली अम्बेकर 2018 में पहली बार सिविल कोर्ट में अंतरिम जज बनी थी। इससे पहले वह कमिटी ऑन पब्लिक सेफ्टी में सीनियर लेजिस्लेटिव अटॉर्नी और काउंसल के साथ सार्वजनिक सुरक्षा समिति के वकील के रुप में भी काम कर चुकी है। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News