19 APRFRIDAY2024 12:56:06 AM
Nari

तेजी से व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाते हैं ये 6 फूड्स, डाइट में करें शामिल

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Jun, 2019 02:05 PM
तेजी से व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाते हैं ये 6 फूड्स, डाइट में करें शामिल

स्वस्थ रहने के लिए शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स यानी सफेद रक्त कोशिकाएं सही मात्रा में होनी चाहिए। व्हाइट ब्लड सेल्स ना सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं बल्कि अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए भी शरीर को सक्षम करते हैं। इसकी कमी के चलते शरीर रोगों से लड़ नहीं पाएगा और कई बीमारियां व्यक्ति के शरीर को अपने कब्जे में ले लेंगी। ऐसे में आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स काउंट बढ़ाने में मदद करेंगे।

 

सफेद रक्त कोशिकाएं की कमी

व्हाइट ब्लड सेल काउंट कम होने पर कैंसर और हेपेटाइटिस जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, इसकी कमी के चलते आप ल्यूकेमिया, एड्स और इंफैक्शन की चपेट में भी आ सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में वाइट ब्‍लड सेल्‍स पर्याप्‍त मात्रा में हों। पौष्टिक खानपान के सेवन से वाइट ब्‍लड सेल्‍स को बढ़ाने में मदद मिलती है। बता दें कि एक स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति में प्रतिघन मिलीमीटर रक्‍त में 5000 से 11000 तक वाइट ब्‍लड सेल्‍स होती हैं।

फूड्स जो बढ़ाते हैं व्हाइट ब्लड सेल्स
दही

रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन शरीर में व्हाइट सेल्स की मात्रा को बढ़ाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और गुड बैक्टीरिया शरीर के लिए एंटीबायोटिक्स का काम करते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।

PunjabKesari

ग्रीन टी

विटामिन सी, पॉलीफिनॉल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी का सेवन शरीर में मौजूद बैड-बैक्टीरिया को खत्म करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और सेल्स काउंट को भी बढ़ाता है।

जिंक युक्त आहार

जिंक से भरपूर आहार जैसे मांस, मछली, दूध और सी फूड्स का भी अधिक सेवन करें क्योंकि इससे भी व्हाइट सेल्स की कमी पूरी होती है। साथ ही इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

PunjabKesari

विटामिन सी युक्त आहार

विटामिन सी से भरपूर ताजे फल, हरी सब्जियां, टमाटर, रसीले व खट्टे फलों को अपने डाइट में शामिल करें। इससे भी सेल्स की संख्या बढ़ती है और ये शरीर में कोशिकाओं के कार्य को भी बेहतर बनाते हैं।

लहसुन

एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन का सेवन रामबाण औषधी है, जो व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मददगार है। साथ ही इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व पेट के अल्सर, कैंसर और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

बादाम

अगर आप शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना 8-10 बादाम जरूर खाएं। रात में सोने से पहले बादाम को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसके छिलकों को उतारकर कच्चा ही खाएं। बादाम में विटामिन ई और घुलनशील फाइबर होता है जो आपको सेहतमंद रखने के साथ सेल्स काउंट भी बढ़ाता है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News