29 APRMONDAY2024 1:33:03 PM
Nari

लिवर के रोगियों के लिए अमृत हैं ये 4 चीजें

  • Updated: 18 Jan, 2017 03:10 PM
लिवर के रोगियों के लिए अमृत हैं ये 4 चीजें

सेहत: लिवर यानि जिगर, यह शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अगर ऐसे में लिवर खराब हो जाए तो शरीर की कार्य करने की क्षमता ना के बराबर हो जाती है। कुछ गलत आदतों कि वजह से लिवर जल्दी खराब होता है। जैसे कि अधिक मात्रा में शराब पीना, धूम्रपान करना या फिर अधिक नमक का सेवन करना। लिवर खराब होने पर अगर इसका सही समय पर इलाज ना कराया जाए तो यह एक गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। ऐसे में अगर आप अपने भोजन में ये 4 चीजों को शामिल करेंगे तो आप इस समस्या से बहुत जल्दी निजात पा सकते हैं।

 

1. पपीता

पपीता लिवर की बीमरी के लिए सबसे सुरक्षित प्राकृतिक उपचारों में से एक है। रोजाना 2 चम्मच पपीते के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिला कर इसका सेवन करें। ऐसा आपको लगभग 3 से 4 हफ्तों तक करना होगा।

2. आंवला

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें लिवर को सुरक्षित रखने वाले सभी तत्व मौजूद होते हैं। अपनी दिनचर्या में रोजाना 3 से 4 आंवले का सेवन जरूर करें।

3. सेब का सिरका

यह लिवर में मौजूद विषैले पद्धार्थो को बाहर निकालने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिला कर पीएं या फिर एक चम्मच शहद में आधा चम्मच सिरका मिलाकर भी आप इस चाट सकते हैं। ऐसा दिन में दो बार करें।

4. नींबू

100 ग्राम पानी में आधा नींबू निचौड़ लें। अब इसमें अपने स्वादनुसार नमक डालें। इस पानी का सेवन दिन में तीन बार करें।

 

ध्यान में रखें ये बातें

1. दो सप्ताह तक चीनी का सेवन ना करें।

2. रोटी कम खाएं, रोटी की जगह आप सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। जैसे- टमाटर, गाजर, घिया, करेला आदि।

3. घी और तली हुई चीजों का सेवन कम से कम करें।

Related News