25 APRTHURSDAY2024 11:25:24 PM
Nari

अमृत समान ये चीजें दूसरों के लिए बन सकती है जहर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Oct, 2020 01:00 PM
अमृत समान ये चीजें दूसरों के लिए बन सकती है जहर

हम जो भी खाते हैं उसे जानवरों को भी डाल देते हैं। मगर ऐसा जरूरी नहीं है कि जो चीज हमारे लिए फायदेमंद है वह दूसरों के लिए भी सही हो। जी हां, 4 ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो आयुर्वेद और मेडिकल साइंस द्वारा इंसानों के लिए तो अमृत मगर जानवरों के लिए जहर के बराबर माने जाते हैं। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से उनकी मौत भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं उन चार चीजों के बारे में...

देसी घी

देसी घी से भोजन तैयार कर खाना टेस्टी होने के साथ पौष्टिक गुणों से भरा होता है। इसके सेवन से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने से बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। माना जाता है कि इसकी 1 बूंद आंख में डालने से गर्मी दूर होती है। वहीं नाभि में डालने से कई बीमारियों से बचाव होता है। मगर इसके विपरित हमारे आसपास मंडराने वाली मक्खी अगर इसे गलती से खा जाए तो वह मर जाएगी। इसके अलावा अगर कही वह इसके ऊपर बैठ जाए तो भी उसके लिए जानलेवा होता है। 

PunjabKesari

शहद

शहद एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल, एंटी- बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होता है। इंसानों द्वारा इसका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ऐसे में सर्दी- जुकाम, मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। वहीं बात हम जानवरों की करें तो अगर कोई कुत्ता इसे खा ले तो उसे उल्टी, खुजली, वजन बढ़ना, डायबिटीज, लकवा आदि होने के साथ उसकी जान जा सकती है। 

निम्बोली (नीम का फल)

नीम औषधीय गुणों से भरी होती है। इसके पत्ते, छाल व निम्बोली सेहत को दुरुस्त रखने के साथ घर के कई कामों में इस्तेमाल होती है। एंटीबायोटिक से भरी निम्बोली को चूसने से ही मलेरिया व पेट से जुड़ी समस्या दूर होती है। मगर इसका सेवन कौवे द्वारा करने से यह उसके गले पर अटैक करेगा। ऐसे में उसकी जान जा सकती है। 

PunjabKesari

मिश्री 

विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, एंटी- ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मिश्री सेहत के लिए वरदान मानी जाती है। औषधीय गुणों से भरी होने के चलते इसका सेवन करना अमृत के समान माना जाता है। मगर गधे द्वारा इसे खाने से उनकी जान जा सकती है। 

ऐसे में इन चीजों को इंसानों के लिए अमृत और जानवरों के लिए विष कहना कुछ गलत न होगा। इसलिए अगली बार कोई भी चीज इन्हें डालने से पहले एक बार जरूर सोच लें। 


 

Related News