29 APRMONDAY2024 12:12:09 PM
Nari

दुनिया का सबसे अजीबोगरीब शहर जहां मरने पर ही है रोक

  • Updated: 21 May, 2017 02:44 PM
दुनिया का सबसे अजीबोगरीब शहर जहां मरने पर ही है रोक

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : दुनिया में कई अजीब शहर हैं जिनके अलग-अलग रहस्य हैं। ऐसा ही उत्तरी छोर में बसा शहर लॉन्गएयरबायेन (Longyearbyen) है जो बहुत ही अद्भुत है। इस शहर की खोज अमेरिका के एक व्यक्ति ने की थी जिसका नाम जॉन लॉन्गएयर था। उसी के नाम से इस शहर का नाम रखा गया। यह बहुत ही छोटा-सा शहर है और इसकी कुल आबादी केवल 3000 है।

PunjabKesari
यह शहर सारा साल बर्फ से ढका रहता है और इसका तापमान शून्य से भी कम होता है। इस शहर की अजीब बात यह है कि यहां किसी भी व्यक्ति को मरने की इजाजत नहीं है क्योंकि यहां 70 साल पहले जो भी लाशें दफनाई गई थी वे बर्फ की वजह से अब तक जमीन में घुली नहीं है। इस शहर के लोगों को मरने के लिए किसी और जगह जाना पड़ता है।
PunjabKesariयहां हर समय इतनी बर्फ रहती है कि सड़कों के नाम की जगह उन्हें नंबर से पहचाना जाता है और सफर के लिए स्नो स्कूटर का इस्तेमाल किया जाता है। इस शहर में 6 महीने तक सूरज नहीं निकलता जिस वजह से यहां दिन-रात के बीच फर्क करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
 

Related News