29 APRMONDAY2024 11:37:11 PM
Nari

1900 की पैदाइश, हाल ही में मनाया 124वां बर्थडे...मिलिए दुनिया के सबसे बूढ़े शख्स से

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 11 Apr, 2024 11:42 AM
1900 की पैदाइश, हाल ही में मनाया 124वां बर्थडे...मिलिए दुनिया के सबसे बूढ़े शख्स से

आजकल के जमाने में जहां लोगों की उम्र कम हो गई है और 60 साल तक जीना भी मुश्किल है तो ऐसे में एक व्यक्ति ने खुद को 124 साल तक जिंदा हैं बल्कि हेल्दी भी हैं। जी हां, पेरु में एक बुजुर्ग व्यक्ति की बात को अगर माना जाए तो वो दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, मार्सेलिनो अबाद नाम के इस शख्स का जन्म 1900 में हुआ था। वो पेरू के मध्य क्षेत्र हुआनुको के रहने वाले हैं। अगर ये दावा सही साबित होता है तो ये शख्स दुनिया में जीवित सबसे उम्रदारज व्यक्ति बन जाएंगे।

PunjabKesari 

कौन हैं मार्सेलिनो

बता दें कि मार्सेलिनो अबाद मध्य पेरु के हुआनुको क्षेत्र के स्थानीय निवासी है। अपने जीवन के 12 दशकों को पार करने के बाद उन्होंने इसी साल 5 अप्रैल को अपना 124वां बर्थडे मनाया। वहीं पेरु के अधिकारियों ने अबाद का नाम गिनीड  वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए रजिस्टर कर दिया है। मार्सेलिनो 2019 तक सरकार की नजर से दूर थे। तब तक उन्हें सरकारी आईडी और पेंशन नहीं दी जाती थी। लेकिन अब सरकार ने उनकी पहचान कर ली है और उन्हें पेंशन दी जाती है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम करेगी जांच

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का मानना है कि देश- विदेश से हमें  ऐसे कई आवेदन मिले हैं जो दुनिया का सबसे उम्रदारज शख्स होने का दावा करते हैं। अबाद के उम्र के दावे को लेकर अधिकारिक दस्तावेजों और अन्य सबूतों की एक एक्सपर्ट टीम जांच करेगी। इस समय सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति का रिकॉर्ड एक ब्रिटिश व्यक्ति के नाम पर है, जिनकी उम्र 111 साल है। इसी महीने वेनेजुएला के एक व्यक्ति की मौत के बाद उन्हें ये खिताब मिला था जिनकी उम्र 114 साल थी। वहीं, अगर महिलाओं में बात करें तो सबसे बुजुर्ग महिला 117 साल की है।

PunjabKesari

क्या है मार्सेलिनो की लंबी उम्र का राज

कई लोग मार्सेलिनो का लंबी उम्र में हेल्दी होने का राज जानना चाहते हैं। वो खाने में फल और भेड़ का मांस पसंद करते हैं। 

Related News