19 MAYSUNDAY2024 12:14:20 PM
Nari

चमत्कार से कम नहीं हैं धरती की ये 3 जगहें, जहां पर काम नहीं करती Gravity Force

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Jan, 2023 02:37 PM
चमत्कार से कम नहीं हैं धरती की ये 3 जगहें, जहां पर काम नहीं करती Gravity Force

यह दुनिया अजबी रहस्यों से भरी हुई है। वैसे तो ये बात आप जानते ही होंगे कि गुरुत्वाकर्षण के बिना जीवन असंभव है, लेकिन इसके बावजूद इस धरती पर कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण  बिल्कुल काम ही नहीं करता। ये जगहें आज भी एक रहस्य ही बनी हुई हैं कि आखिर कैसे कोई जगह बिना गुरुत्वाकर्षण के हो सकती है, जबकि उसके आसपास की सभी जगहों पर गुरुत्वाकर्षण बल काम करता है। आइए दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं, जहां ज्‍यादा से ज्‍यादा झुकने के बाद भी आप नहीं गिरेंगे यानी उन जगहों पर गुरुत्वाकर्षण बल शून्य है....

मैग्नेटिक हिल, लेह 

भारत में मौजूद इस जगह को 'मैग्नेटिक हिल' के नाम से जाना जाता है। यह जगह भी फ्लोरिडा के स्पुक हिल की तरह ही है। यहां भी गाड़ियां बिना किसी सहारे के ऊपर की तरफ अपने आप 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती जाती हैं। इस रहस्यमय जगह को लद्दाख का 'मैग्नेटिक हिल' भी कहते हैं। 

PunjabKesari

मिस्ट्री स्पॉट, सांता क्रूज कैलिफोर्निया

इस जगह को 'मिस्ट्री स्पॉट' के जाना जाता है, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया के सांता क्रूज में है। इस जगह की खोज साल 1939 में हुई थी। तब खोजकर्ताओं को ऐसा लगा था, जैसे इस जगह पर कोई रहस्यमय ताकत छुपी हुई है, लेकिन जब गहराई से इसकी छानबीन की गई तो पता चला कि 150 वर्ग फीट के एक गोलाकार इलाके में गुरुत्वाकर्षण बल काम ही नहीं करता है। यहां पानी नीचे से ऊपर की तरफ बहता है। साथ ही अगर इंसान चाहे तो यहां बिना गिरे किसी एक कोण पर खड़ा हो सकता है। यह जगह वाकई अद्भुत है। 

PunjabKesari

स्पुक हिल, फ्लोरिडा

अमेरिका के फ्लोरिडा में भी एक ऐसी ही जगह है, जिसे 'स्पुक हिल' के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर गाड़ियां ढलान की दिशा में बिना किसी सहारे के चलती जाती हैं, वहीं इस जगह पर ठीक इसके उलट है। यहां अगर आप अपनी कार को बंद करके खड़ी कर देंगे तो वह अपने आप ढलान की विपरीत दिशा में खिंची चली जाती है। ऐसा यहां गुरुत्वाकर्षण बल के काम नहीं करने के कारण होता है। 

PunjabKesari

Related News