05 FEBTHURSDAY2026 11:28:46 AM
Nari

आज कब और कितने बजे जलेगी लोहड़ी की आग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 13 Jan, 2026 11:14 AM
आज कब और कितने बजे जलेगी लोहड़ी की आग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नारी डेस्क: लोहड़ी का त्योहार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह पर्व खास तौर पर पंजाबी और सिख समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल लोहड़ी मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। लोहड़ी के दिन शाम को लोग अपने घरों के बाहर अलाव (पवित्र अग्नि) जलाते हैं। इस अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी, तिल, गुड़, पॉपकॉर्न और मक्का जैसी चीजें डालकर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इसके बाद लोग ढोल की धुन पर भांगड़ा और गिद्दा करते हुए आग के चारों ओर घूमते हैं।

आज कितने बजे जलेगी लोहड़ी? (Lohri 2026 Bonfire Timing)

ज्योतिषाचार्य  के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को विशाखा नक्षत्र और शूल योग बन रहा है। इसके अलावा आज सुबह 03:40 बजे शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो इस दिन को और भी शुभ बनाता है।

लोहड़ी जलाने का शुभ समय

शाम 05:43 बजे से

रात 07:15 बजे तक

इस समय के बीच लोहड़ी की पवित्र अग्नि जलाना बहुत शुभ माना जाता है। अग्नि जलाने के बाद लोग 7 या 11 बार परिक्रमा करते हैं।

PunjabKesari

लोहड़ी पूजा विधि (Lohri 2026 Puja Vidhi)

लोहड़ी के दिन पूजा करने की विधि बहुत सरल होती है सबसे पहले जिस जगह लोहड़ी जलानी हो, वहाँ साफ-सफाई करें। लकड़ियों को इकट्ठा कर अलाव तैयार करें और उसमें आग जलाएं। परिवार और आस-पड़ोस के लोग एक साथ बैठकर दुल्ला-भट्टी और लोहड़ी की लोककथाएं सुनें। अग्नि में तिल-गुड़, रेवड़ी, गजक, मूंगफली और मक्का अर्पित करें। इसके बाद अग्नि के चारों ओर 7 या 11 बार परिक्रमा करें और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। मक्का को नई फसल का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे लोहड़ी की आग में डालना विशेष शुभ होता है।

लोहड़ी पर क्या बनता है खास?

लोहड़ी के दिन घरों में खास तौर पर

मक्के की रोटी

PunjabKesari

सरसों का साग

बनाया जाता है और पूरे परिवार के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया जाता है। लोहड़ी का पर्व खुशहाली, नई शुरुआत और अच्छी फसल की कामना का प्रतीक है। आप सभी को लोहड़ी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!  

Related News