09 FEBMONDAY2026 6:49:03 PM
Nari

मकर संक्रांति पर इस तरह सजाएं अपना घर,  त्योहार की खुशी हो जाएगी दोगुनी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jan, 2026 05:36 PM
मकर संक्रांति पर इस तरह सजाएं अपना घर,  त्योहार की खुशी हो जाएगी दोगुनी

नारी डेस्क: मकर संक्रांति सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशहाली, नई शुरुआत और पॉजिटिव एनर्जी  का प्रतीक है। अगर आप इस खास मौके पर अपने घर को सुंदर और शुभ बनाना चाहते हैं, तो ये संकट्रांति डेकोर आइडियाज जरूर ट्राई करें। थोड़े-से प्रयास से आप अपने घर को शुभ और आकर्षक बना सकते हैं।

PunjabKesari
रंगोली से करें शुभ शुरुआत

मकर संक्रांति पर सूर्य, पतंग, तिल-गुड़ और फूलों की रंगोली बहुत शुभ मानी जाती है। इसमें पीला, नारंगी और लाल रंग इस्तेमाल करें रंगोली में हल्दी या फूलों की पंखुड़ियां भी जोड़ सकते हैं। आप चाहें तो घर को  मिट्टी के दीये या ब्रास लैंप से सजा सकते है। पीले दीयों से पॉजिटिव वाइब्स आती हैं।

 
फूलों की सजावट (Floral Decor)

गेंदा और गुलदाउदी के फूलों की माला बनाएं, इसे दरवाजों और मंदिर को सजाएं। फूलों के तोरण बेहद शुभ माने जाते हैं। ट्रेडिशनल टच के लिए फैब्रिक डेकोर के लिए पीले या ऑरेंज कुशन कवर  लगाएं। कॉटन या खादी फैब्रिक से सादगी लाएं।ट्रेडिशनल प्रिंट्स ज्यादा शुभ माने जाते हैं

PunjabKesari
पतंग थीम डेकोर

रंग-बिरंगी पतंगें दीवार या खिड़की पर सजाएं। कागज़ की पतंगों से DIY वॉल डेकोर करें। बच्चों के लिए यह डेकोर खास आकर्षण बनता है। तिल-गुड़, लड्डू और चिक्की को सुंदर ट्रे में सजाएं। सजावट में कॉपर या मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करें, साथ में हल्दी-कुमकुम रखें


 सूर्य देव की थीम

सूर्य देव की छोटी तस्वीर या प्रतीक रखें। पूजा स्थान पर पीले फूल और अक्षत अर्पित करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। मकर संक्रांति पर घर की सजावट में प्रकृति, परंपरा और रंगों का मेल हो, तो त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाती है।


 

Related News