11 JANSUNDAY2026 10:52:22 PM
Nari

“बच्चों के लिए घर पर बनाएं हेल्दी सेरेलेक पाउडर, न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर की आसान रेसिपी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 11 Jan, 2026 03:39 PM
“बच्चों के लिए घर पर बनाएं हेल्दी सेरेलेक पाउडर, न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर की आसान रेसिपी

नारी डेस्क:  आजकल मार्केट में मिलने वाले बेबी फूड में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स, शुगर और साल्ट होते हैं, जो आपके बच्चे की सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं। ऐसे में घर पर ही सेरेलेक तैयार करना सबसे सुरक्षित और हेल्दी ऑप्शन है। इंस्टाग्राम व्लॉगर खुशबू राना (जिनके 143K फॉलोअर्स हैं) ने बच्चों के लिए घर पर सेरेलेक बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी शेयर की है।

बेबी फूड क्यों है जरूरी

जन्म से 6 महीने तक बच्चे को मां का दूध सबसे जरूरी है। 6 महीने के बाद बच्चे को धीरे-धीरे ठोस खाना देना शुरू करें।बच्चों का डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होता है, इसलिए उन्हें आसानी से पचने वाला खाना देना चाहिए।

घर पर सेरेलेक बनाने की सामग्री

50 ग्राम मखाने

7-8 चम्मच पोहा

7-8 चम्मच सादा ओट्स

40 बादाम

40 काजू

थोड़ा देसी घी

यह सभी इंग्रीडिएंट्स बच्चों की ग्रोथ और न्यूट्रिएंट्स की जरूरतों को पूरा करते हैं।

बनाने का तरीका

मखाने भूनना एक बड़े चम्मच देसी घी में मखाने को कुरकुरा होने तक भूनें। क्रंचीनेस चेक करने के लिए हाथ से मसलकर देख लें। पोहे और ओट्स भूनना अलग पैन में पोहे और ओट्स को हल्का भून लें। काजू और बादाम भूनना भुने हुए पोहे और ओट्स में काजू और बादाम डालकर 3-4 मिनट भूनें।

मिक्सिंग और ग्राइंडिंग

सभी इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर ठंडा होने दें। मिक्सर ग्राइंडर में पिसकर बारीक पाउडर बना लें। ध्यान रखें कि काजू और बादाम अच्छे से पिस जाएं।

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं? पीरियड से ओवुलेशन तक आजमाएं ये पुराना नेचुरल नुस्खा

स्टोरेज

तैयार पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में रखें। एक बार में ज्यादा मात्रा न बनाएं, क्योंकि हवा लगने से यह जल्दी खराब हो सकता है।

सेरेलेक खिलाने का तरीका

खुशबू अपने बेटे को यही घर का बना सेरेलेक खिलाती हैं। स्वाद बदलने के लिए इसमें कभी-कभी केला या खजूर भी मिलाया जा सकता है। आप बच्चे की पसंद और जरूरत के अनुसार इसमें अन्य हेल्दी इंग्रीडिएंट्स भी डाल सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बातें

यह पाउडर बनाते समय सुनिश्चित करें कि सभी इंग्रीडिएंट्स आपके बच्चे के लिए सुरक्षित हैं। पहले सभी इंग्रीडिएंट्स को अलग-अलग खिलाकर एलर्जी टेस्ट कर लें। यदि किसी चीज़ से एलर्जी नहीं होती है, तभी उसे सेरेलेक में शामिल करें। यह होममेड सेरेलेक बच्चों की ग्रोथ, पाचन और पोषण के लिए एकदम हेल्दी और सुरक्षित विकल्प है।  

 

Related News