
नारी डेस्क: अगर आप प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं और अभी तक कोशिश में सफल नहीं हुई हैं, तो एक 100 साल पुराना नेचुरल नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। इसे सही समय और सही तरीके से फॉलो करने पर एक महीने के भीतर आप कंसीव कर सकती हैं।
खजूर क्यों है फायदेमंद?
खजूर को नेचुरल फर्टिलिटी बूस्टर माना जाता है। खजूर-दूध शरीर को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार करने में मदद करता है। खजूर यूट्रस (uterus) के माउथ को सॉफ्ट करता है, जिससे बच्चेदानी आसानी से ओपन होती है और स्पर्म को यूट्रस तक पहुंचने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फोलेट, आयरन और कैल्शियम प्रेग्नेंसी कंसीव करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

खजूर-दूध कैसे लें?
रात को सोने से पहले 2 खजूर को 2 कप दूध में भिगो दें। सुबह उसमें आधा कप पानी मिलाकर उबालें। खजूर अच्छे से पक जाएं, तो इस दूध को गुनगुना करके पीएं।
कौन-कौन फायदेमंद है?
यह ड्रिंक महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है। नियमित सेवन से थकान और कमजोरी कम होती है। नींद बेहतर आती है और हार्मोन बैलेंस रहता है। पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी और महिलाओं में एग क्वालिटी बेहतर होती है। इसे विंटर स्पेशल फूड भी माना जाता है।

कब तक लें खजूर-दूध?
इस ड्रिंक को पीरियड के पहले दिन से लेकर ओवुलेशन फेज तक लेना चाहिए। इम्प्लांटेशन (गर्भाशय में अंडा अटच होने) के बाद इसे बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।
ध्यान रखें: यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक्सपर्ट सलाह पर आधारित है। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।