22 MARSUNDAY2026 12:12:16 AM
Nari

Chritsmas में हुई अजीब घटना, सोते-सोते ली करवट और 10वीं मंजिल से गिरा बुजुर्ग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Dec, 2025 06:35 PM
Chritsmas में हुई अजीब घटना, सोते-सोते ली करवट और 10वीं मंजिल से गिरा बुजुर्ग

नारी डेस्क:  गुजरात के सूरत में बृहस्पतिवार को 57 वर्षीय एक व्यक्ति 10वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट में खिड़की के पास सो रहा था, तभी वह अचानक नीचे गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 10वीं मंजिल से गिर कर वह व्यक्ति आठवीं मंजिल की खिड़की के बाहर लगी धातु की ग्रिल में फंस गया था, जिसके बाद उसे बचा लिया गया। 
 

यह भी पढ़ें:  वो बेटी जिसने बिछा दी थी घर के 8 लोगों की लाशें
 

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नितिन आदिया को बचाव से पहले एक घंटे तक दर्द से कराहते हुए उल्टा लटका रहना पड़ा। उनको बचाने के दौरान लोगों ने कई वीडियो बनाए और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। सुबह करीब आठ बजे आपातकालीन कॉल मिलने के बाद, जहांगीरपुरा, पालनपुर और अदाजन के दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। 
 

यह भी पढ़ें: 2026 में चांदी की कीमत को लेकर हुई बहुत बड़ी भविष्यवाणी

 

अधिकारी ने बताया कि दसवीं मंजिल से रस्सियों और बेल्टों का उपयोग करते हुए समन्वित बचाव अभियान में उस व्यक्ति को आठवीं मंजिल की सामने वाली खिड़की के अंदर सुरक्षित लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के बाद आदिया को तुरंत एम्बुलेंस से गुरुकृपा अस्पताल ले जाया गया। 
 

Related News