18 APRTHURSDAY2024 2:47:20 AM
Nari

भगवान शिव की 7 सबसे ऊंची मूर्तियां जो दूर से भी आ जाती हैं नजर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Jul, 2018 11:58 AM
भगवान शिव की 7 सबसे ऊंची मूर्तियां जो दूर से भी आ जाती हैं नजर

सावन का महीना शुरू हो चुका है। इन दिनों लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए उनके मंदिरों में जाते हैं। भगवान शिव के किसी मंदिर में आपको छोटी तो किसी में बड़ी मूर्ति देखने को मिलेगी लेकिन आज हम आपको भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। देश-विदेश में बनी भगवान शिव इन मूर्तियों को आप दूर से भी देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव की सबसे ऊंचे स्टेचू के बारे में।
 

1. कर्नाटक, मुरुदेश्वर मंदिर
कर्नाटक में बनाया गया यह मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तीनों ओर पानी से घिरे मंदिर में बनी भगवान शिव की प्रतिमा 123 फीट ऊंची हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

2. तमिलनाडु, आदियोग मंदिर 
तमिलनाडु के कोयंबटूर में 112 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति है और यह मूर्ति‍ सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है। इस मूर्ति को देखने के लिए यहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती हैं। यह भारत की पहली और इकलौती ऐसी प्रतिमा है, जोकि आधी बनी हुई है।

PunjabKesari

3. नेपाल, कैलाशनाथ मंदिर
नेपाल के चित्तपोल इलाके में बनी शिव की इस मूर्ति को दुनिया की  सबसे ऊंची प्रतिमा माना जाता है।  143 फुट ऊंची इस मूर्ति को बनाने के लिए करीब 6 साल और 11 करोड़ रूपए लगे हैं।

PunjabKesari

4. मॉरीशस, मंगल महादेव
मॉरीशस का सबसे पवित्र स्थान माना जाने वाले इस मंदिर में बनी भगवान शिव की मूर्ति 108 फीट ऊंची है। झील के किनारे बने इस मंदिर की खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

PunjabKesari

5. उत्तर प्रदेश, शिव प्रतिमा
इलाहाबाद की गंगा नदी के किनार शिव की 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा स्थापित की गई है। वाघबंर पर बनाई गई शिव की यह मूर्ति भी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जाती है।

PunjabKesari

6. सिक्किम, नामची शिव
सिक्किम के सिद्धेश्वर नामची शिव मंदिर में स्थित यह प्रतिमा भी 108 फीट ऊंची हैं। इस मंदिर की खास बात यह हैं कि यहां शिव भगवान की मूर्ति के साथ उनके ज्योतिर्लिंग की भी स्थापना की गई है।

PunjabKesari

7. उत्तराखंड, हर की पौड़ी
100 फीट ऊंची शिव की यह मूर्ति हरिद्वार के हर की पौड़ी के पास स्थित है। शिव की इस प्रतिमा को देखने के लिए टूरिस्ट देश-विदेश से आते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News