02 APRTHURSDAY2026 8:09:15 PM
Nari

लॉकडाउनः बच्चों में डालें अच्छे संस्कार, सिखाएं ये 5 बातें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Apr, 2020 02:38 PM
लॉकडाउनः बच्चों में डालें अच्छे संस्कार, सिखाएं ये 5 बातें

लॉकडाउन के वजह से स्कूल कॉलेज बंद है। ऐसे में बच्चों को परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी बातें बताने का यह सही मौका है। अक्सर पेरेंट्स ऑफिस की जिम्मेदारियों व बच्चे पर पढ़ाई के बोझ के चलते उन्हें कुछ जरूरी बातें सीखा नहीं पाते। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान घर के बड़े-बुजुर्ग आसानी से नई पीढ़ी को संस्कार व नैतिकता से जुड़ी बातें सीखा सकते हैं।

बड़ों का आशीर्वाद लेना

सुबह उठकर बड़े-बुजुर्गों का पैर छूने से उनका आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में बच्चों को सिखाए कि वो सुबह सबसे पहले बड़ों का आशीर्वाद लें।

The Woolcolm Family Loves Conbias News – Conbias News

मिलकर प्रार्थना करना

तय करें कि दैनिक पूजा-पाठ में घर के बड़े लोग बच्चों को साथ लेकर बैठें। इस तरह बच्चों में परंपराओं की समझ बढ़ती है और निराशा के दौर में भी वे ज्यादा सहज रहते हैं।

पक्षियों को दाना डालना

सुबह या शाम, किसी भी वक्त बच्चों के साथ मिलकर पक्षियों को दाना डालें। उन्हें जानवरों, पक्षियों की कद्र करना सिखाएं। इससे उनका व्यक्तित्व बेहतर होगा वो समझेंगे कि हर किसी की जिंदगी महत्वपूर्ण होता है। साथ ही इससे बच्चे दोस्ती करना भी सीखेंगे।

pigeon

परंपराओं से जुड़ी बातें

बच्चों को परंपराओं से जुड़ा साहित्य या कंटेंट पढ़ने को दें और उनसे बात करें। इससे उनका समय भी अच्छा बीतेगा और वह अपनी परंपराओं के बारे में भी विस्तार से जान पाएंगे।

घर के कामों में ले मदद

बच्चों से घर के छोटे-मोटे कामों में मदद लें। साथ ही उन्हें अपना काम खुद करने के लिए कहें। इससे वो एक्टिव रहेंगे और जिम्मेदार भी बनेंगे। साथ ही इससे उनमें मदद की भावना भी आएगा।

Household Chores For All Ages

Related News