20 DECSATURDAY2025 10:04:13 AM
Nari

संगम में पवित्र डुबकी लगाने महाकुंभ पहुंचे सुनील ग्रोवर, शेयर किया बेहद ही शानदार वीडियो

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Jan, 2025 07:17 PM
संगम में पवित्र डुबकी लगाने महाकुंभ पहुंचे सुनील ग्रोवर, शेयर किया बेहद ही शानदार वीडियो

नारी डेस्क: कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने हाल ही में महाकुंभ 2025 की अपनी यात्रा का एक भावपूर्ण वीडियो साझा किया है। पवित्र जल में डुबकी लगाते हुए उन्होंने एक गहन आध्यात्मिक क्षण का अनुभव किया। सोमवार को सुनील ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शानदार वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

 

सुनील ग्रोवर ने अपने कैप्शन में उन्होंने कहा-"दिव्य, दिव्य, ईश्वरीय। महाकुंभ 2025 में यहां होना दिव्य है।  एक बहुप्रतीक्षित डुबकी लगाकर धन्य महसूस कर रहा हूं। इतने सारे साधु, संत, ऋषि, मुनि, महात्मा हजारों सालों से इसी जल में आते रहे हैं उन्होंने वीडियो में अमित त्रिवेदी का लोकप्रिय गीत "जयकाल महाकाल" भी जोड़ा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहा महाकुंभ 2025, हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गुरु रंधावा, ममता कुलकर्णी और अनुपम खेर जैसी हस्तियों ने इस आध्यात्मिक मेले में हिस्सा लिया।


रंधावा ने प्रयागराज के संगम में पवित्र डुबकी लगाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जबकि ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े द्वारा "महामंडलेश्वर" की उपाधि दी गई। गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "प्रयागराज में मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने का सौभाग्य मिला, जहां आस्था बहती है और आध्यात्मिकता पनपती है। भगवान के आशीर्वाद से अपनी नई यात्रा शुरू कर रहा हूं। हर हर गंगे!"।


अनुपम खेर ने भी पवित्र डुबकी लगाने का एक क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा-, "महाकुंभ में गंगा में स्नान करके जीवन सफल हो गया!! उस स्थान पर पहुंच गया जहां पहली बार मां गंगा, जमुना और सरस्वती का मिलन होता है। प्रार्थना करते समय आंखों से आंसू बहने लगे। संयोग देखिए! ठीक एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी यही हुआ था! जय सनातन धर्म।” पेशेवर मोर्चे पर, सुनील ग्रोवर नेटफ्लिक्स शो "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" के लिए कपिल शर्मा के साथ फिर से जुड़ गए हैं। 2017 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत वापस आने के दौरान कथित तौर पर हुए विवाद के बाद यह उनका पहला साथ है।

Related News