27 APRSATURDAY2024 7:59:23 PM
Nari

सूफी गायक मनमीत सिंह का निधन, खड्डे में मिला सिंगर का शव

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 14 Jul, 2021 12:39 PM
सूफी गायक मनमीत सिंह का निधन, खड्डे में मिला सिंगर का शव

बीते कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। पहले मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, फिर ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं इस बीच एक और दुखभरी खबर सामने आई है। सूफी गायक मनमीत सिंह का निधन हो गया है। उनका शव कांगड़ा जिले के करेरी लेक इलाके में मिला है। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, मनमीत घूमने के लिए धर्मशाला गए थे। जहां बारिश और भूस्खलन के बाद से वह लापता थे। बताया जा रहा है कि मनमीत सिंह बीते रविवार को अपने भाई कर्णपाल और दोस्तों संग धर्मशाला के करेरी लेक घुमने पहुंचे थे। रात में बारिश होने के कारण वे सभी वहीं रुक गए। अगले दिन जब वह वापिस जाने लगे तो एक गड्ढे को पार करते समय मनमीत पानी में बह गए। जिसके बाद से उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही थी। 

PunjabKesari

बता दें मनमीत सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। उनके निधन से जहां एक तरफ फैंस और परिवार वाले सदमे में है। वहीं संगीत की दुनिया में 'सैन ब्रदर्स' के नाम से मशहूर जोड़ी अब हमेशा के लिए टूट गई है। 

Related News