26 APRFRIDAY2024 10:26:30 PM
Nari

ऐसा देसी नुस्खा, पीरियड्स टाइम पर भी आएंगे और दर्द भी नहीं होगा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Jan, 2020 10:58 AM
ऐसा देसी नुस्खा, पीरियड्स टाइम पर भी आएंगे और दर्द भी नहीं होगा

गलत लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते आजकल लड़कियों में पीरियड्स अनियमित होने की समस्या काफी देखने को मिल रही हैं। अगर पीरियड्स 1-2 दिन लेट हो जाए तो घबराने की बात नहीं है लेकिन ज्यादा दिन का गैप पड़ने और हर महीने ऐसा होने पर आपको डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।

सबसे पहले जानते हैं पीरियड्स अनियमित होने के कारण

पीरियड्स अनियमित होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खान-पान, स्ट्रेस, एक्सरसाइज ना करना, पूरी नींद ना लेना, वजन बढ़ना, हार्मोन्ल में बदलाव, पीसीओएस या पीसीओडी। इसके अलावा अंडदानी या बच्चेदानी में गांठे होने के कारण भी पीरियड्स में देरी हो सकती हैं। ऐसे में आपको अल्टासाऊंड करवानी चाहिए, ताकि इसका समय रहते पता चल सके।

PunjabKesari

क्यों जरूरी है समय पर पीरियड्स आना?

इररेग्युलर पीरियड्स, महिलाओं में होने वाली एक कॉमन प्रॉब्लम है। आमतौर पर महिलाओं को 21 दिन बाद पीरियड्स आते हैं। एक बार पीरियड्स लेट होना कोई गंभीर समस्या नहीं लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो तो आपको डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए क्योंकि इससे महिलाओं को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं।

अनियमित पीरियड्स के लक्षण

. यूट्रस में दर्द होना
. भूख कम लगना।
. स्वभाव में चिड़चिड़ापन
. शरीर में दर्द
. कमर में दर्द
. अधिक थकान
. कब्ज या दस्त

PunjabKesari

अब हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिससे आप पीरियड्स को रेगुलर कर सकते हैं...

काले तिल का नुस्खा

इसके लिए काले तिल को अच्छी तरह साफ करके पाऊडर बना लें। अब इसमें से 5 ग्राम पाऊडर को 1 गिलास पानी में तब तक उबालें, जब तक यह आधा ना रह जाए। अब इसे पीरियड्स डेट से 5 दिन पहले पीएं। इससे ना सिर्फ पीरियड्स समय पर आएंगे बल्कि इससे दर्द भी कम होगा।

PunjabKesari

दालचीनी व धनिया के बीज

एक कप पानी में 1 चम्मच धनिया के बीज और दालचीनी पाउडर को तब तक उबालें जब तक वह आधा ना रह जाए। इसके बाद इसमें आधा चम्मच पाउडर रॉक कैंडी या अनरिफाइंड चीनी मिलाकर दिन में दो बार पिएं। इससे पीरियड्स रेगुलर हो जाएंगे।

सौंफ भी है फायदेमंद

सौंफ में एंटीस्पास्मोडिक तत्व होते हैं, जो पीरियड्स को नियमित करने में मददगार होते हैं। आप इसकी चाय बनाकर पी सकती हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News