27 APRSATURDAY2024 5:35:37 AM
Nari

बिजनेस की दुनिया में चलता है इन महिलाओं का नाम, अपने दम पर बनाई खास पहचान

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Mar, 2024 12:19 PM
बिजनेस की दुनिया में चलता है इन महिलाओं का नाम, अपने दम पर बनाई खास पहचान

महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बिजनेस, राजनीति, खेल, बॉलीवुड, कला, देश की सुरक्षा हर क्षेत्र में वह पुरुषों को मात देती हुई दिख रही हैं। खासतौर पर बिजनेस जिसमें सिर्फ पुरुषों का नाम चलता था आज वहीं कुछ महिलाओं ने अपनी काबिलियत के दम पर पुरुषों को इस क्षेत्र में भी पीछे छोड़ दिया है। अपनी मेहनत और पूरी लगन से इन महिलाओं ने कंपनियों को बुलंदी पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में इस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आपको देश की कुछ ऐसी शक्तिशाली बिजनेस वुमेन्स के बारे में बताते हैं। 

नीता अंबानी 

देश के मशहूर बिजनेसमैन की पत्नी नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भले ही वह बिजनेसमैन की पत्नी है लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चेयरपर्सन भी हैं। इसके अलावा नीता अंबानी आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की ओनर भी हैं। जून 2020 में उन्हें यूएस की टाउन एंड कंट्री मैग्जीन ने 2020 के टॉप समाजसेवियों में जगह दी थी। इस लिस्ट में वह अकेली भारतीय समाजसेवी थी। 

PunjabKesari

किरण मजूमदार शॉ

किरण मजमूदार बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन हैं। उनकी कंपनी बायोकॉन और सिंजीन (Syngene) ने कोविड-19 को बढ़ने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जुलाई 2020 में उनकी कंपनी बायोकॉन को इटोलिजूमैब का इस्तेमाल कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों का इलाज करने के लिए (डीसीजीआई) ने मंजूरी दी थी। वहीं 2014 में उन्हें विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रगति में योगदान देने के लिए ओथम गोल्ड मेडल के साथ सम्मानित किया गया था। 

PunjabKesari

रोशनी नादर 

एचसीएल की संस्थापक और उद्योगपति शिव नादर की बेटी रोशनी नादर भी एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं। वह एचसीएल टेक्नोलॉजीज की सीईओ के तौर पर कंपनी की सारी रणनीतिक निर्णयों की जिम्मेदारी संभाल रही है। जुलाई 2020 में उन्होंने अपने पिता के बाद इस जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से संभाला था। 

PunjabKesari

सोमा मंडल 

सोमा मंडल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की पहली महिला अध्यक्ष हैं। उन्हें साल 2021 में कंपनी की जिम्मेदारी की गई थी और तब से उनकी कंपनी लगातार तरक्की कर रही है। सोमा मंडल की लीडरशीप के पहले साल में ही कंपनी के मुनाफे में तीन गुणा उछाल दर्ज किया गया था। 

PunjabKesari

सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। जिंदल ग्रुप स्टील, पावर सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कारोबार है। इस ग्रुप की स्थापना सावित्री के पति ओम प्रकाश  जिंदल ने की थी लेकिन साल 2005 में हवाई दुर्घटना के बाद कारोबार की सारी जिम्मेदारी सावित्री और उनके बेटों ने संभाली। आपको बता दें कि सावित्री हरियाणा सरकार में मंत्री के तौर पर भी रह चुकी हैं। 

PunjabKesari

मल्लिका श्रीनिवासन 

मल्लिका श्रीनिवासन ट्रैक्टर्स एंड फॉर्म इक्विपमेंट लिमिटेड की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डॉयरेक्टर हैं। इस कंपनी की शुरुआत 1960 में हुई थी। ये कंपनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शामिल है। वहीं मल्लिका की संपत्ति की अगर बात करें यह कुल 2.89 अरब डॉलर है। 

PunjabKesari


 

Related News