वैसे तो कांस फेस्टिवल में ज्यादातर एक्ट्रैस अपना लुक पेश कर चुकी हैं। इन सबके बाद हर किसी की निगाहें अब न्यू ब्राइड यानी सोनम कपूर पर भी टिकी थी, जिसका इंतजार भी कल खत्म हो चुका है। सोनम कपूर शादी के बाद पहली बार कांस इवेंट में शिरकत हुई, जहां उनका खूबसूरत ट्रैडीशनल अंदाज देखा गया।
हाल ही में सोनम का थर्ड कांस लुक सामने आया, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थकेगा। सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर Delpozo का खूबसूरत फ्लोरल इम्ब्रॉयडरी वर्क फ्रॉक पहना। उनके गाउन का लाइट ग्रीन कलर कांस डिनर पार्टी के लिए बिल्कुल परफैक्ट लग रहा था।
उन्हें तैयार करने का श्रेय रिया कपूर को जाता है। इसके अलावा इस आउटफिट के साथ सोनम ने Grisogono के खूबसूरत ईयररिंग्स और हाथ में Jimmy Choo का रैड क्लच पकड़ा और Charlotte Olympia के रैड सैंडल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP