29 APRMONDAY2024 5:22:08 AM
Nari

एकतरफा प्यार में मिलते हैं ये 7 संकेत, इन्हें न करें इग्नोर

  • Updated: 04 Apr, 2018 05:05 PM
एकतरफा प्यार में मिलते हैं ये 7 संकेत, इन्हें न करें इग्नोर

प्यार का एहसास दुनिया में सबसे खूबसूरत होता है। प्यार में पड़ने के बाद हर कोई खुद को खुशनसीब समझता है लेकिन जरूरी नहीं कि आप जिससे प्यार करें वो भी आपसे प्यार करे। लड़का हो या लड़की, एकतरफा प्यार करने वाले हमेशा दुखी ही रहते हैं। ऐसे में एकतरफा प्यार के संकेतों को पहचान कर आप अपनी इस तकलीफ को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते है एकतरफा प्यार के ऐसे ही कुछ संकेत, जोकि आपको इस तकलीफ से बचाने में मदद करेंगे।
 

1. फोटो चेक करना
एकतरफा प्यार होने पर आप हर समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। आप बार-बार अपने प्यार की प्रोफाइल, एक्टिविटी और तस्वीर को देखते रहते हैं।
 

2. तकिए के साथ सोना
अक्सर एकतरफा प्यार करने वाले लोग अपने पार्टनर की याद में तकिए को गले लगाकर सोते हैं। इसके अलावा उनके मन में भी उसी इंसान का ख्याल चलते रहते हैं, जिससे वह प्यार करता हैं।
 

3. मैसेज करना
अगर आप अपने दोस्त से एकतरफा प्यार करते हैं तो इस हालत में आप बार-बार उन्हें मैसेज करने लगते हैं। इस हाल में अगल वह आपके मैसेज का जवाब नहीं देता तो आप उदास महसूस करने हैं।
 

4. उसका इंतजार करना
प्यार में रिजैक्शन मिलने के बावजूद भी आप बार-बार उनका इंतजार करते रहते हैं। आप हर समय यही सोचते रहते है कि वह शायद वापस आ जाए।
 

5. दोस्तों से पूछताछ करना
ऐसी सिचुएशन में आप उसके बारे में उसी के दोस्तों से पूछताछ करते रहते हैं। उनकी हर खबर रखना या उसकी पसंद-नापसंद के बारे में जानना भी एक तरफा प्यार का संकेत है।
 

6. जलन की भावना
जिससे आप प्यार करते है उसे किसी ओर के साथ देखकर जैलेस होना तो एकतरफा प्यार का सबसे बड़ा संकेत है। कई बार तो आप उन्हें किसी ओर के साथ गुस्सा भी करने लगते हैं।
 

7. उदास रहना
एकतरफा प्यार में आपका मन किसी भी काम में नहीं लगता। आप हर समय उसी के ख्याल में खोए रहते हैं। कुछ लोग तो अपने प्यार की याद में उदास तक रहने लग जाते हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News