29 APRMONDAY2024 4:19:32 AM
Nari

Shanghai Disney Resort में बच्चों के साथ सेलिब्रेट करें क्रिसमस और न्यू ईयर

  • Updated: 18 Dec, 2017 11:19 AM
Shanghai Disney Resort में बच्चों के साथ सेलिब्रेट करें क्रिसमस और न्यू ईयर

डिज्नीलैंड के बारे में तो सभी जानते है। अधिकतर लोग न्यू ईयर पर अपने बच्चों को डिज्नीलैंड लेकर जाते है जो हांगकांग में बना डिज़्नीलैंड दुनिया का पहला डिज़्नीलैंड है।फैंटसी से भरी ये अलग दुनिया बच्चों को ख़ूब भाती है , जहां घूमने के लिए काफी पैसा खर्च होता है। अगर आप कम समय और खर्चे में अपने बच्चों के डिज्नीलैंड का अनुभव करवाना चाहते है तो आज हम आपको चीन के डिज्नी रिजॉर्ट के बारे में बताएंगे, जहां बिल्कुल डिज्नीलैंड जैसा अनुभव मिलता है। 

 

पिछले साल मुख्य भूमि चीन में पहला शंघाई डिज़्नी रिज़ॉर्ट खुला है, जो बच्चों के घूमने के लिए बैस्ट प्लेस है। अगर आप भी इस न्यू ईयर पर अपने बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे है तो शंघाई डिज़्नी रिज़ॉर्ट जाए, जहां घूमकर आप आपके बच्चे बेहद खुश होंगे। आइए जानते है इस शंघाई डिज़नी रिज़ॉर्ट के बारे में कुछ जानकारी। 

PunjabKesari

1. चीन में 16 जून 2016 को खुला शंघाई डिज़्नी रिज़ॉर्ट। 
2. पुडोंग जिले में 3.9 वर्ग किलोमीटर में बना यह रिसॉर्ट। 

PunjabKesari
3. यह चीन का पहला डिज़्नी रिजॉर्ट है। 
4.  इसके अलावा, यह एशिया में तीसरा और दुनिया के छठे भाग पर मौजूद है।
5. इस रिसॉर्ट में शंघाई डिज्नीलैंड की थीम पर दो होटल, डिज्नीटाउन, एक शॉपिंग, भोजनालय और मनोरंजन क्षेत्र हैं। 

PunjabKesari
6. वॉल्ट डिज्नी कंपनी और शंघाई शेंडी समूह ने पांच अरब डॉलर के निवेश के साथ संयुक्त रूप से इसे शुरू किया।  
7. इस रिसॉर्ट को बनने में पांच सालों का समय लगा। 
8. डिज्नीलैंड थीम पर बनी यह पार्क बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि बड़ों के घूमने के लिए फेमस है। 
PunjabKesari

Related News