29 APRMONDAY2024 3:49:07 PM
Nari

डरावना जंगल, जहां मौत को गले लगाने जाते हैं लोग!

  • Updated: 05 Dec, 2016 06:09 PM
डरावना जंगल, जहां मौत को गले लगाने जाते हैं लोग!

दुनियाभर में कई खूबसूरत और रहस्यमयी जंगल हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे डरावने जंगल के बारे में बताने जा रहे है। इस जंगल में जाना किसी को पसंद नहीं है। यह जंगल बहुत ही डरावना है। यहां पर लोग घूमने नहीं बल्कि मरने आते हैं।  इस जंगल में कई सालों से लोग अपनी जान देने के लिए आते है।

जापान में स्थित इस जंगल में सूरज की एक किरण भी देखने को नहीं मिलती। यह जंगल ओकिघार फॉरेस्ट माउंट फूजी के पास है। मरने वालों की संख्या बढ़ने के कारण जापान की सरकार ने जंगल के गेट पर एक साइन बोर्ड लगवा दिया। 1950 से लेकर अब तक यहां 500 से ज्यादा लोग अपनी जान दे चुके है। साल 2010 में ही 267 लोगों ने यहां आत्महत्या करने की कोशिश की थी जिसमें से 54 लोगों की मौत हो गई थी। कहा जाता है कि जिसने एक बार इस जंगल में कदम रख लिया वह कभी वापिस नहीं जाता। यह जंगल दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है।

Related News