नमक का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए यूज किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार भी नमक बहुत फायदेमंद होता है। यह ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इससे नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको नमक के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जिससे आप भी अपने घर की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
पहले हम आपको यह बता दें कि नमक चार तरह का होता है आयोडीन, काला नमक, डली या साबुत नमक और सेंधा नमक। घर की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको काला या सेंधा नमक का यूज करना है।

नमक के वास्तु से जुड़े फायदे
नकारात्मक ऊर्जा को करे दूर
नमक नकारात्मक शक्ति, नजर दोष, नजर लगना, नेगिटिव सोच, गुस्सा आना जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए सेंधा नमक के टुकड़ें को उस व्यक्ति पर 7 बार वारकर पानी में बहा दें। इससे सभी उस व्यक्ति में मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी और सभी परेशानियां दूर होंगी।
नजर लगने पर काम आएगा यह टोटका
जिन लोगों को नमक बहुत ज्यादा लगती है वो राई, नमक और सूखी मिर्च को व्यक्ति के ऊपर से वार दें और गैस पर रख दें। यह नेगेटिव को खींच लेता है और व्यक्ति को बुरी नजर से बचाता है।

कलह-कलेश करे दूर
पति-पत्नी में झगड़ा, तनाव, सास बहू की लड़ाई को दूर करने के लिए कांच की कटोरी या गिलास में सेंधा नमक डालकर, बेडरूम, ड्राईरूम में रख दें। नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेगा
पैसों की किल्लत
कांच के गिलास में सेंधा नमक व लौंग डालकर तिजोरी या अलमारी में रख दें। यह वहां मौजूद नेगिटव एनर्जी को खींच लेगा और तरक्की व धन के नए मार्ग खोलेगा।
वास्तु दोष
वास्तु दोष दूर करने के लिए कांच की बोतल में सेंधा नमक भरकर बाथरूम में रख दें। इससे पति-पत्नी में बेवजह झगड़ा, पैसों की किल्लत और नेगेटिव एनर्जी जैसी समस्याएं दूर होंगी।

बेहतर स्वास्थ्य
अगर आपके घर में एक के बाद एक व्यक्ति बीमार पड़ रहा है या फिर घर के सदस्यों में मन-मुटाव पैदा हो चुके हैं तो इनसे पीछा छुड़वाने के लिए घर में काले नमक वाले पानी से पोछा लगाएं। केवल 1 चुटकी काला नमक आपको पानी में मिला कर घर का पोछ़ा लगाना होगा।
किस्मत बदलने के लिए
हाथ को गीला करके उसपर नमक लगाएं। फिर उसे गाय या घोड़ें के सामने करके चाटाएं। इससे आपकी किस्मत बदल जाएगी।
रत्नों के करे शुद्ध
रत्नों का शोधन भी नमक के माध्याम से किया जाता है। रत्न की नकारात्मक ऊर्जा को शून्य करने में नमक काफी कारगार है। पानी में नमक घोलकर 1 दिन के लिए रत्न उसमें रख दें। यग रत्न की सारी नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी और वो फिर से वैसे ही काम करने लगेगा।
सुख-शांति बनाए रखे
पोछे के पानी में 2 चुटकी सेंधा नमक डालकर रोजाना पोछा लगाएं। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आप वीरवार के दिन इसका इस्तेमाल ना करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और कार्यों में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।

ब्लड प्रेशर के लिए
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है वो आधा गिलास पानी में नमक मिलाकर पीएं। अगर ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो नहाने के पानी में नमक मिलाकर स्नान करें। इससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहेगा।
अस्थमा में फायदेमंद
सेंधा नमक के टुकड़े को पर्स में रखें और जब भी समय मिलें उसे सूंधें। 30 दिन तक ऐसा करें और फिर 10 दिन तक ब्रेक लेने के बाद वापिस ऐसा करें। इससे आपको अस्थमा में आराम मिलता है।
इन बातों का रखें ध्यान
-कभी भी आप सीधी हथेली में नमक रख कर दूसरे व्यक्ति को न दें इससे आपका उससे झगड़ा हो सकता है।
-नमक को कभी जमीन पर न गिरने दें। अगर नमक जमीन पर गिरता है तो इससे दुर्भाग्य आता है।