28 APRSUNDAY2024 6:46:35 PM
Nari

ईद पार्टी में Ex संगीता के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान, यूजर्स बोले - 'यही कारण है जिसके...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Apr, 2023 04:11 PM
ईद पार्टी में Ex संगीता के साथ मस्ती करते नजर आए सलमान, यूजर्स बोले - 'यही कारण है जिसके...'

बीती रात बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान की बहन अर्पिता शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा ने अपने घर मे ईद पार्टी रखी थी। इस ईद पार्टी में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स दिखे। पलक तिवारी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, कंगना रनौत, आमिर खान जैसे बी-टाउन सेलेब्स ने पार्टी में शिरकत की। वहीं इस दौरान पार्टी में सलमान खान की एक्स संगीता बिजलानी भी दिखी। भले ही सलमान का संगीता ने  ब्रेकअप हो गया हो लेकिन दोनों की दोस्ती आज भी बहुत ही कमाल की है। इस वीडियो को देख यह बात साफ हो गई है कि सलमान और संगीता दोनों बहुत ही अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। 

दोनों का वायरल हुआ वीडियो 

ईद पार्टी से सलमान खान और संगीता बिजलानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह  अपनी एक्स संगीता के साथ मस्ती करत दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान कुछ कह रहे हैं और संगीता उनका मुंह बंद करवाने की कोशिश कर रही हैं ऐसे में फैंस को दोनों का क्यूट बॉन्ड काफी अच्छा लग रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

फैंस ने लुटाया प्यार 

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया लोगों ने इसे देखते ही भाईजान की टांग खिंचना शुरु कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'भाई तो सच में भाई हैं लेकिन किसी की जान भी हैं।' 

PunjabKesari

अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'यही कारण है जिसके कारण भाई अब तक शादी नहीं कर रहे।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'पुराना प्यार'।

PunjabKesari

एक-दूसरे को 10 साल तक डेट कर चुके हैं 

आपको बता दें कि सलमान और संगीता एक-दूसरे को प्यार करते थे।  दोनों ने करीबन 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया जहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन बाद में संगीता ने ही रिश्ता खत्म कर लिया था। सलमान के साथ ब्रेकअप करने के बाद संगीता ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी भी की लेकिन शादी के 14 साल बाद दोनों का तलाक भी हो गया। 

PunjabKesari

 

Related News