11 MAYSATURDAY2024 9:15:04 PM
Nari

'उड़न परी' PT Usha के नाम एक और उपलब्धि, बनीं भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Dec, 2022 01:30 PM
'उड़न परी' PT Usha के नाम एक और उपलब्धि, बनीं भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष

कुछ खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से अपने लिए एक अलग मुकाम बनाते हैं। 'उड़न परी' के नाम से फेमस 'पीटी उषा' भी ऐसी ही एक खिलाड़ी है। उन्होनें अपनी तूफान जैसी फुर्ती से देश को कई सारे मेडल तो दिलाए ही, अब उनके नाम पर एक और उपलब्धि है। अब इस महीने की 10 तारीक को उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ की महिला अध्यक्ष घोषित किया गया है, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाई मिल रही है।

PunjabKesari

कौन है पीटी उषा?

पीटी उषा का पूरा नाम पिलाउल्लाकांडी थेक्केपरांबिल उषा है, उनका जन्म 27 जून 1964 में हुआ था। केरल की कुट्टाली में जन्म लेने वाली पीटी उषा शुरुआत से ही एथलेटिक्स में बहुत रुचि रखती थी। यही कारण है कि उन्होंने आगे बढ़कर भी इसी क्षेत्र को चुना और क्वीन ऑफ ट्रैक एंड फिल्ड कहलाने लगीं।

ऐसे शुरु हुआ सफर

पीटी ऊषा ने शानदार एथलीट बनने की शुरुआत ओम नांबियार की गाइडेंस में की थी। उन्होनें लंबे समय तक सीखने की प्रकिया जारी रखी और भारत में ढेर सारी प्रतिस्पर्धाओं में जीत हासिल की। उन्हें 'द  पय्योली एक्सप्रेस' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 1991 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक इंस्पेक्टर वी. श्रीनिवासन से शादी की। उनके 2 बेटे हैं।

PunjabKesari

जब पीटी उषा ने मचाई थी धूम

पीटी उषा को एक के बाद एक जीत हासिल करके बाद से एक अलग पहचान मिली थी। 1980 के दशक में उन्होंने कुल 23 पदक जीते, जिनमें से 14 स्वर्ण पदक थे। 1985 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में 6 पदक जीते- पांच स्वर्ण और एक कांस्य। सियोल एशियन 1986 गेम्स में भी उन्होंने चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। 1983 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

PunjabKesari

पहले कौन था IOA का अध्यक्ष?

पीटी उषा ने 16वें अध्यक्ष के रूप में आदिल सुमरीवाला की जगह लेंगी। आदिल सुमरीवाला से पहले इस पद को अनिल खन्ना संभाल रहे थे।

PunjabKesari

Related News