बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल न्यूयॉर्क में है। न्यूयॉर्क में एक इंवेट के दौरान प्रियंका का हॉट लुक देखने को मिला। इंवेट के दौरान 35 वर्षीय प्रियंका ने व्हाइट कलर का गाउन पहना था।
वैसे तो प्रियंका का गाउन सिंपल था लेकिन गले में पहना नेकलेस उन्हें अलग लुक दे रहा था। अपनी ड्रैस के साथ उन्होंने बाल खुले छोड़े थे और लाइट मेकअप किया था। उन्होंने लाइट लिपशेड लगाया हुआ था। अपनी लुक को पूरा करते हुए प्रियंका ने मैचिंग हैंडबैग कैरी किया हुआ था। प्रियंका के ड्रैसिंग स्टाइल के लोग दीवाने हैं। इनकी गिनती दुनिया की हॉट हीरोइनों में की जाती हैं। सोशल मीडिया पर दिनों-दिन प्रियंका की फैन-फॉलोविंग बढ़ती जा रही है।