28 APRSUNDAY2024 12:19:09 AM
Nari

पंखुड़ी अवस्थी ने मनाया ट्विन्स बच्चों का 1 Month बर्थडे, फैंस को दिखाई Babies की झलक

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Aug, 2023 05:42 PM
पंखुड़ी अवस्थी ने मनाया ट्विन्स बच्चों का 1 Month बर्थडे, फैंस को दिखाई Babies की झलक

टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने कुछ समय पहले ही अपने ट्विन्स बच्चों का स्वागत किया है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने बच्चों के साथ समय बिताती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर भी बच्चों से अपडेट एक्ट्रेस फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। पंखुड़ी और उनके पति गौतम के घर 26 जुलाई को ट्विन्स बच्चों एक बेटा और बेटी का जन्म हुआ है। अब कपल के जुड़वा बच्चे 1 महीने के हो गए हैं जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को बच्चों की झलक दिखाई है। 

ऑल ब्लैक लुक में नजर आई पूरी फैमिली 

एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं उनमें पूरी फैमिली ब्लैक लुक में दिख रही है। पंखुड़ी ने अपने बेटी को पकड़ा है वहीं उनके पति गौतम बेटे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ नजर आ रही है। 

साथ में दिया प्यारा सा कैप्शन 

बच्चों की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा - 'मेरे बच्चों को 1 महीने का हैप्पी बर्थडे, मम्मा और पापा आपसे बहुत प्यार करते हैं।' दोनों की तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स प्यार बरसाते दिख रहे हैं। दोनों बच्चों पर ढेर सारा प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

शादी के 5 साल बाद बने पेरेंट्स 

पंखुड़ी और गौतम ने शादी के 5 साल बाद अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। कपल ने साल 2018 में शादी की थी जिसके बाद 2023 में उनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। पंखुड़ी और गौतम दोनों ही कई सारे टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। इन दिनों कपल अपने बच्चों के साथ पूरा समय व्यतीत कर रहे हैं और उनके हर लम्हे को बहुत ही अच्छी तरह एंजॉय कर रहे हैं। 


 

Related News