30 APRTUESDAY2024 5:27:50 AM
Nari

पैंसिल हील नहीं, ये फ्लैट फुटवियर देंगे Bridals को परफैक्ट लुक

  • Updated: 30 Aug, 2017 01:40 PM
पैंसिल हील नहीं, ये फ्लैट फुटवियर देंगे Bridals को परफैक्ट लुक

भारतीय परंपराओं में शादी का बहुत महत्व होता है। सभी लड़कियां इस दिन का बेसर्बी से इंतजार करती हैं। हर लड़की का यह सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूूबसूरत लगे। हैवी ब्राइडल लहंगा, ज्यूलरी और पैंसिल हील सैंडल ही दुल्हन की पहचान होती है। ज्यादातर ब्राइडल्स को हाई हील फुटवियर में ही देखा जाता है लेकिन समय के साथ लड़कियों की सोच में भी बहुत बदलाव आया है और वे पैंसिल हील की जगह फ्लैट जूते वियर करना पसंद करती हैं। वे ऐसे जूते पहनना चाहती हैं जिनमें वे कम्फर्टेबल रहें। ऐसे में आज हम आपको जूतों के कुछ डिजाइन्स बताएंगे जो दुल्हनों के लिए परफैक्ट रहेंगे।


1. पंजाबी जूती
ब्राइडल लंहगे के साथ पंजाबी जूती भी वियर कर सकते हैं। लंबी हाइट वाली लड़कियों के लिए यह परफैक्ट रहेगी। मार्किट में कई रंगों और डिजाइन्स की पंजाबी जूती मिल जाती हैं जो पहनने में कम्फर्टेबल रहेंगी।
PunjabKesari
2. कोल्हापुरी चप्पल
कोल्हापुरी चप्पल सबसे आरामदायक फुटवियर है। आजकल मार्किट में हील वाली कोल्हापुरी चप्पल भी मौजूद हैं जो ब्राइडल के लिए परफैक्ट रहेंगी।
PunjabKesari
3. जरदोसी स्नीकर्स
वैसे तो स्नीकर्स सिर्फ जींस के साथ ही अच्छे लगते हैं लेकिन ब्राइडल लंहगे के साथ भी आजकल कई लड़कियां इसे वियर कर रही हैं। लंहगे से मैचिंग जरदोसी एम्ब्रायडरी वाले स्नीकर्स ब्राइडल्स के लिए परफैक्स ऑप्शन हैं।
PunjabKesari
4. गोल्डन डॉक्साइड
लंहगे के साथ गोल्डन डॉक्साइड फुटवियर भी पहन सकते हैं। पहनने में कम्फर्टेबल के साथ ये जूते स्टाइल स्टेटमैंट भी रहेंगे।
PunjabKesari
5. प्लैटफोर्म हील
हाई हील्स पहनने की शौकीन लड़कियां प्लैटफोर्म सैंडल पहन सकती हैं। ब्राइडल लंहगे के साथ ये फुटवियर बहुत ही कम्फर्टेबल रहेंगे।
PunjabKesari
6. बैली
ब्राइडल लंहगे के साथ फ्लैट बैली भी सबसे बैस्ट ऑप्शन है। इसमें कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे जो लंहगे को परफैक्ट लुक देंगे।
PunjabKesari

Related News