25 APRTHURSDAY2024 12:33:13 PM
Nari

देसी गर्ल को लेकर निक ने कही दिल छूने वाली बात, फैंस ने कहा- प्रियंका खुशकिस्मत हैं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Jan, 2022 03:09 PM
देसी गर्ल को लेकर निक ने कही दिल छूने वाली बात, फैंस ने कहा- प्रियंका खुशकिस्मत हैं

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दुनियाभर के लिए आइडियल कपल माने गए हैं। दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को हंसी-खुशी से बीता रहे हैं। इसके साथ ही दोनों में ही परफेक्ट पति-पत्नी बनने के गुण है। वहीं निक हर परिस्थिति में प्रियंका का साथ देने के साथ उनकी खुशी का खास ध्यान रखते हैं। ऐसे में लोग प्रियंका को खुशकिस्मत कहते हैं।

लोगों के लिए बने आइडियल कपल

निक और प्रियंका की उम्र में काफी फैसला होने के कारण दोनों को शादी के बाद ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। यहां तक कि कपल की तलाक तक होने की अफवाह सोशल मीडिया में फैल गई थी। मगर फिर दोनों ने इनसब बातों को नजरअंदाज करते हुए अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार, रोमांस बरकरार रखा। साथ ही बेस्ट कपल के रूप में लोगों के सामने नई मिसाल पेश की।

PunjabKesari

खूब वायरल हो रही निक जोनस की वीडियो  

निक जोनस की इस वायरल वीडियो में वे कह रहे हैं कि, उन्हें एक अच्छा पति, भाई या बेटा न बन पाने से डर लगता है। आगे वे कहते हैं कि मेरे लिए फैमिली बहुत जरूरी है। मैं किस तरह से उनके साथ बिहेव करता हूं, किस तरह से उन्हें प्यार देता हूं, सम्मान देता हूं, हम सभी का प्यार पाने और प्यार देने का तरीका अलग है।' आपको बता दें, कि बीते महीने में जोनस ब्रदर्स ने ‘Moments Between The Moments’ नाम की एक मिनी सीरीज लॉन्च की है। इस सीरिज में निक फैमिली वेल्यू, रिश्ते और एक अच्छा पति होने के बारे में काफी कुछ कहते हुए नजर आए हैं।

लोगों को खूब पसंद आ रही निक की वीडियो

बता दें, निक की इस खूबसूरत वीडियो को किसी फैन ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स ने निक की तारीफ में कई कमेंट्स किए हैं। लोग जमकर निक पर अपने प्यार की बरसात कर रहे हैं। इसपर एक यूजर ने कमेंट किया हैं, 'प्रियंका खुशकिस्मत हैं कि ऐसा लवली हसबैंड मिला।' किसी ने निक को बेस्ट हसबैंड कहां तो किसी ने कमेंट किया कि, 'वो बहुत सेंसिटिव, कंसंर्न्ड और थॉटफुल हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

 

2018 में शादी के बंधन में बंधे प्रियंका-निक

बता दें, निक-प्रियंका साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे। दोनों नेक्रिश्चन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की रस्में निभाई थी। हिंदू रिवाज के मानते हुए दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। दोनों ने शाही अंदाज में शादी की थी। पूरे 5 दिनों तक हल्दी, संगीत. मेहंदी आदि शादी की रस्में चली थी। इसके बाद कपल ने क्रिश्चन रिवाज से शादी की थी। लोगों को प्यार के मामले में प्रेरणा देने वाले इस कपल की शादी को पूरे 3 साल बीत चुके।

 

Related News