26 APRFRIDAY2024 7:59:27 AM
Nari

इन बीमारियों में कभी न करें लहसुन का सेवन

  • Updated: 01 Jun, 2017 03:00 PM
इन बीमारियों में कभी न करें लहसुन का सेवन

पंजाब केसरी (सेहत) : खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग घरों में लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। स्वाद के साथ-साथ लहसुन खाने से शरीर कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहता है लेकिन कुछ बीमारियां में लहसुन का सेवन करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। आइए जानिए ऐसी ही कुछ शारीरिक समस्याओं के बारे में जिसमें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

1. ब्लड प्रैशर
PunjabKesari
जिन लोगों को लो ब्लड प्रैशर की समस्या होती है उन्हें खाने में लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि लहसुन के सेवन से रक्त चाप कम होता है जिससे लो ब्लड प्रैशर के रोगी को परेशानी हो सकती है।

2. हीमोग्लोबिन
स्वस्थ शरीर के लिए खून में हीमोग्लोबिन होना बहुत जरूरी है लेकिन जिन लोगों के ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे एनिमिया की समस्या हो सकती है।

3. लीवर
PunjabKesari
लीवर से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर लहसुन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे लीवर पूरी तरह से डैमेज हो सकता है।

4. पेट की समस्या
पेट की कोई भी समस्या होने पर लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे डायरिया, पेट का अल्सर जैसी समस्या हो सकती है। 

5. गर्भनिरोधक गोलियां
PunjabKesari
जो महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं उन्हें लहसुन बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इन दोनों की तासीर काफी गर्म होती है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा प्रैग्नेंट महिलाओं को भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
 

Related News