28 APRSUNDAY2024 10:20:21 PM
Nari

भूलकर भी न करें प्रैग्नेंसी में ये गलतियां, हो सकता है नुकसान

  • Updated: 06 Nov, 2017 05:59 PM
भूलकर भी न करें प्रैग्नेंसी में ये गलतियां, हो सकता है नुकसान

गर्भवती महिला की देखभाल : प्रैग्नेंसी के समय महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस दौरान मां द्धारा की गई कोई भी गलती दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ भी नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि प्रैग्नेंसी के दौरान आपको किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। जिनसे जन्म के समय आप और शिशु दोनों सुरक्षित रहेंगे।


 

इन बातों का रखें ध्यान


ब्लड प्रैशर के कारण कई महिलाओं का वजन प्रैग्नेंसी वेट से भी ज्यादा हो जाता है। इससे जन्म के समय परेशानी हो सकती है। इसलिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से इसे कम करें।

 

प्रैग्नेंसी के दौरान धुम्रपान, शराब और वाइन का सेवन आपके और शिशु के लिए खतरनाक हो सकता है।

 

इस दौरान महिलाओं बीमारी और इंफेक्शन होने का सबसे खतरा होता है। इसलिए किसी भी तर की प्रॉब्लम होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाए।

 

डॉक्टर से बिना पूछे किसी भी तरह की दवाइ का सेवन जन्म के समय आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए डॉक्टर से पूछे बिना कोई दवाई न लें।

 

अगर आपको शुगर है तो प्रैग्नेंसी के समय में उसका ध्यान रखें। शुगर लेवल बढ़ने से शिशु को भी शुगर हो सकती है। इसके अलावा इससे डिलवरी के समय भी प्रॉब्लम आती है।

 

इस दौरान आप किसी भी जीव-जन्तु के करीब न जाएं। उससे आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।

 

यूरेन इंफेक्शन या यूरेन में ब्लड आने पर तुंरत चेकअप करवाएं। इससे डिलवरी के समय प्रॉब्लम के साथ-साथ शिशु के ब्लड इंफेक्शन, जॉइंट इंफेक्शन और अंधेपन की समस्या हो सकती है।

 

ऐसे समय में एसटीडी और यौन रोग के कारण मिसकेरज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अपना पूरा चेकअप करवाने के साथ खान-पान की भी ठीक से ख्याल रखें।

 

 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News