14 MAYTUESDAY2024 12:16:21 PM
Nari

Nag Panchami 2023: जीवन बर्बाद कर सकता है कालसर्प दोष, इन अचूक उपायों से मिलेगी मुक्ति

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 19 Aug, 2023 04:28 PM
Nag Panchami 2023: जीवन बर्बाद कर सकता है कालसर्प दोष, इन अचूक उपायों से मिलेगी मुक्ति

नाग पंचमी के दिन विशेष रुप से नाग देवता की पूजा की जाती है। हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 21 अगस्त 2023 को सोमवार के दिन मनाया जाएगा। नाग पंचमी के दिन शिव गण नाग की पूजा का विधान है। यह भी माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव में विराजमान नाग की पूजा की जाती है। ये भी माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने नाग देवता की पूजा की थी। मान्यता है इस दिन नाग देवता की पूजा करने से जीवन भर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। प्राचीन काल से ही सांपों को देवता के रुप में पूजा जाता रहा है। इस दिन की गई पूजा राहु केतु और कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभावों को खत्म करती हैं। इस बार नाग पंचमी सोमवार के दिन पड़ रही है इस वजह से यह बेहद ही खास हो जाता है। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन किन उपायों को करने से लाभ मिलेगा....

PunjabKesari

नाग पंचमी के उपाय

- नाग पंचमी के दिन तांबे के लोटे से ही जल चढ़ाएं। इसके अलावा आप पीतल के लोटे का प्रयोग भी कर सकते हैं।

- नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के बाद उन्हें दूध, मिठाई और फल चढ़ाएं।

- नाग पंचमी के दिन भगवान को बेलपत्र जरुर चढ़ाना चाहिए।

- इस दिन नाग देवता को दूध पिलाने से सारे काम सफल हो जाते हैं।

PunjabKesari

नाग पंचमी का महत्व

भगवान शिव गले में सर्प को आभूषण के रुप में धारण करते हैं। जीवन में सौभाग्य और समृद्धि और फसलों की सुरक्षा के लिए नाग पंचमी पर नाग देवताओं की पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा कर दूध चढ़ाने का विशेष महत्व है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साथ ही नाग पंचमी के दिन पूरे विधि- विधान और विशेष कर्म से नाग देनता की पूजा करके काल सर्प दोष से छुटकारा पाया जाता सकता है।


 


 

Related News