26 APRFRIDAY2024 6:40:56 PM
Nari

ज्यादा गुस्सा सेहत के लिए है हानिकारक, जानिए कैसे?

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 19 Aug, 2019 04:23 PM
ज्यादा गुस्सा सेहत के लिए है हानिकारक, जानिए कैसे?

जब आपको छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आता है यह न केवल आपके काम व रिश्ते के लिए बल्कि शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। गुस्से से लड़ना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। गुस्सा आना स्वाभाविक हो सकता है लेकिन छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा करना अच्छा नही होता है। इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते है। गुस्सा करने से कई बार आपके शरीर में कुछ चीजों का रिएक्शन बढ़ता है तो कुछ का जरुरत से ज्यादा कम हो जाता है। आइए आज आपको बताते है कि अधिक गुस्सा करने से क्या नुकसान होता है।

जब आप गुस्सा होते है तो शरीर में ये बढ़ता हैं।  

- स्ट्रोक रिस्क
- हार्ट रेट
- ब्लड प्रेशर
- ब्लड ग्लूकोज लेवल
- इंट्राक्यूलर प्रेशर
- माइग्रेन

PunjabKesari,Anger,Nari

जब आप गुस्सा करते है तो शरीर में इनकी कमी होती हैं।

- इम्युनिटी
- ब्लड फ्लो
- थायरॉइड फंक्शन
- मेटाबालिज्म
- बोन डेन्सिटी
- आइ साइट

इन पर भी पड़ता है असर 

अधिक गुस्सा करने से न केवल आपके शरीर पर बल्कि आपके जीवन पर भी बहुत असर पड़ता है। जब आप अधिक गुस्सा करते है तो आप अपने सोचने समझने की शक्ति को पूरी से खो देते है। ऐसे में आप गलत निर्णय ले लेते हैं।
- गुस्से में आकर आप अपने लिए गलत चीजों का चुनाव करते हैं।
- गुस्सा करने से आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा होती हैं। जिस आप गुस्सा कर रहे है आप आपसे दूर हो जाते हैं। 

PunjabKesari, Nari
- कई बार जब आप गुस्सा करते है तो बात वहीं पर खत्म न होकर हिंसा तक पहुंच जाती हैं। 

गुस्सा आने पर इस तरह करें कंट्रोल

- किसी दूसरे व्यक्ति से बात करें।
- उस बात या व्यक्ति को नजरअंदाज कर दूर चले जाएं।
- दस तक गिनती गिन सकते हैं।
- अपनी पसंद का संगीत सुन लें।

PunjabKesari,Anger,Nari, Music
- लंबी सांसे लें व खुद को शांत करें।
- हो सके तो कुछ समय के लिए टहलने के लिए निकल जाएं। 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News