26 APRFRIDAY2024 12:55:41 PM
Nari

डिलीवरी के 10 दिन बाद ही वापिस शेप में आ गई थीं मीरा, जानिए कैसे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Dec, 2020 04:05 PM
डिलीवरी के 10 दिन बाद ही वापिस शेप में आ गई थीं मीरा, जानिए कैसे

डिलीवरी के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी बैली फैट घटाने में होती है। कुछ महिलाएं तो इसे नामुमकिन समझकर वजन घटाने का ख्याल भी छोड़ देती हैं। एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर महज 10 में ही वजन कम करके परफेक्ट शेप में आ गई थी। दरअसल, मीरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोर पर एक सेल्फी शेयर करते हुए बताया कि वह बेटे जैन के जन्म के बाद सिर्फ 10 दिन में ही प्री-प्रेगनेंसी की शेप में वापिस आ गई थीं। उन्होंने बताया कि Bengkung Belly Bind तकनीक के जरिए ऐसा मुमकिन हो पाया।

PunjabKesari

चलिए आपको बताते हैं कि क्या है यह तकनीक और कैसे घटाती है वजन...

डिलीवरी के बाद क्यों लटक जाता है पेट?

बेंगकुंग बेली बिंद एक मलेशियाई बैली व्रैप (Malaysian Belly Wrap) है, जिससे डिलीवरी के बाद वजन घटाने में मदद मिलती है। गांवों की महिलाएं आज भी डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए इस तकनीक को अपनाती है। दरअसल, प्रेगनेंसी के 9 महीनों में बेबी बंप बाहर आता है तो पेट खींचने लगता है, जिससे डिलीवरी के बाद बैली लटक जाती है। वहीं, बच्चादानी एक्सपैंड होने के कारण भी पेट लटकने लगता है।

PunjabKesari

क्या है बेंगकुंग बेली बिंद तकनीक?

यह एक ऐसी नेचुरल तकनीक है, जिसमें महिलाएं डिलीवरी यानी जापा पीरियड में इस्तेमाल करती हैं। इसमें करीब 1 मीटर कपड़े को बेल्ट की तरह हिप्स से लेकर नाभी तक बांधाना होता है। मगर, रैप को छाती तक ना ले जाए, नहीं समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे बांधे नॉट?

मलेशियन तकनीक में महिलाएं बार-बार नॉट करके बैली को रैप करती हैं, जिसमें एक के बाद एक नॉट बनाना होता है। अगर आपको यह समझ ना आए तो आप इसे नॉर्मल धोती की तरह भी बांध सकती हैं। ध्यान रखें कि नॉट करते वक्त बीच में स्पेस ना हो और वो सभी तरफ से एक समान रैप हो। इसके लिए आप मलमल या कॉटन की साड़ी यूज कर सकती हैं।

PunjabKesari

कितने दिन तक का है ये प्रोसेस

डिलीवरी के बाद वापिस शेप में आने के लिए करीब 40 दिनों में 7-8 घंटे तक इसे बांधे रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कपड़ा ज्यादा टाइट ना बंधा हो नहीं तो इससे आपको सांस लेने में दिक्कत या मूवमेंट में परेशानी हो सकती है। कपड़े की लंबाई भी कम से कम 1 फीट होनी चाहिए, ताकि उसे आसानी से बांधा जा सके।

बरते ये सावधानियां

1. नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो इस तकनीक से वापिस शेप में आने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा लेकिन सिजेरियन में थोड़ा वक्त लग सकता है इसलिए धैर्य रखें।
2. सिजेरियन महिलाएं ध्यान रखें कि वो इस तकनीक को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। वहीं अगर टांके पूरी तरह सूखे नहीं है तो ऐसा ना करें। इससे टांके खुल सकते हैं।

PunjabKesari

Related News