29 APRMONDAY2024 11:17:24 AM
Nari

घर पर यूं बनाएं केमिकल फ्री टूथपेस्ट

  • Updated: 24 May, 2017 02:28 PM
घर पर यूं बनाएं केमिकल फ्री टूथपेस्ट

पंजाब केसरी (इंटीरियर) :   सुबह शाम ब्रश करने के लिए अधिकत्तर लोग टूथपेस्ट का ही यूज करते हैं। लेकिन आपने कभी सोचा है बाजार में मिलने वाली इन टूथपेस्ट्स में कितने केमिकल होतें हैं जो हमारे दांतों को अंदर से खराब तो कर ही रहे हैं,साथ में हमें कैंसर जैसी बीमारियां भी दे रहे हैं। मार्कीट में मिलने वाली टूथपेस्ट से बचने के लिए आखिर एेसा क्या किया जाए? ये सवाल तो सबके ही दिमाग में आया होगा। इसका समाधान करने के लिए हम लोगों ने केमिकल फ्री टूथपेस्ट को घर पर ही बना लिया। आइए जानें,इसे बनाने का तरीका...

PunjabKesari
जरूरी सामान
- नारियल तेल 100 ग्राम
- खाने का सोडा 20 ग्राम
- हल्दी पाउडर 50 ग्राम
- पुदीने का सत्व 5 ग्राम

PunjabKesari
बनाने की और इस्तेमाल की विधि
एक बाउल में सारी सामग्री अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रखें कि मिश्रण में कोई गांठ न रह जाए नहीं तो टूथपेस्ट का स्वाद कड़वा होगा। तैयार होने पर इसका रंग पीला होगा। अब पेस्ट तैयार है इसे एक मेंहदी वाली कीप की तरह खाली कीप में भर लें।फिर इसे फ्रिज में रखें। इससे यह मिश्रण थोड़ा कड़ा हो जाएगा। 
1. ब्रश करते हुए इसे आगे से थोड़ा काटकर यूज कर लें और इसे फिर से फ्रिज में रख दें। 
2. अगर इस टूथपेस्ट को सही तरीके से फ्रिज में रखा जाए तो यह कई महीनें तक खराब नहीं होती। 
3. कुछ लोग सोचते होंगे कि हल्दी के कारण दांत पीले न हो जाएं, लेकिन एेसा बिल्कुल नहीं है।
4. इस कैमीकल फ्री टूथपेस्ट में कोई भी झाग बनाने वाला नुक्सानकारी केमिकल नही डाला गया। जिससे इस पेस्ट से कोई झाग तो नहीं बनेगा लेकिन इससे इसके गुणों में कोई कमी नहीं होगी।
5. यह टूथपेस्ट आपके दांतों के लिए दी बैस्ट है। इससे आपके दांतों को कभी भी कोई प्राॅब्लम नहीं होगी।

Related News