19 APRFRIDAY2024 2:57:44 AM
Nari

आपका नाम शुरु होता है G से तो आपमें होंगी ये खूबियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Nov, 2021 04:12 PM
आपका नाम शुरु होता है G से तो आपमें होंगी ये खूबियां!

हमारी राशि की तरह नाम का पहला अक्षर भी हमारे बारे में कुछ खास बाते बताने का काम करता है। इससे किसी के स्वभाव, पसंद-नापसंद व भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। बात अगर अंग्रेजी के अक्षर G से नाम शुरु होने वाली लड़कियों की करें तो वे दिल की साफ व ईमानदार होती है। ये हर काम को आत्मविश्वास से करती व जीवन में सफलता पाती है। ऐसे में अगर आपका नाम G अक्षर से शुरु होता है तो चलिए आज हम आपको आपके स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

PunjabKesari

दिल की साफ

जिन लड़कियों का नाम G अक्षर से शुरू होता हो वे दिल की साफ होती है। इनके दिल में किसी के लिए गलत भावना नहीं होती है। मगर गलत चीजों को बर्दाशत नहीं कर सकती है। इनके दिल में जो होता वो ही इनकी जुबान में होता है।

धोखा खाकर लेती जिंदगी में सबक

ये काफी मासूम होती है। ऐसे में लोग अक्सर इनका फायदा उठा लेते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये लड़कियां जिंदगी में एक बार धोखा जरूर खाती है। मगर एक बार अपने साथ कुछ गलत होने पर ये उसे भूलती नहीं है। ये उससे सबक लेकर जिंदगी में आगे बढ़ती है।

अकेले रहना पसंद

इन लड़कियों को खुद की कंपनी ज्यादा पसंद होती है। ऐसे में इन्हें अकेले व शांति से रहना अच्छा लगता है। इसी कारण इनके जीवन में ज्यादा दोस्त नहीं होते हैं।

PunjabKesari

गुस्सैल

G नाम की लड़कियां स्वभाव से गुस्सैल होती है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इन्हें अगर गुस्सा आ जाए तो इनसे दूर रहने में ही भलाई है। नहीं तो किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आत्मविश्वासी

ये लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर होती है। ये जीवन में हर काम आत्मविश्वास के साथ करती है। इसके साथ ही ये हमेशा कूल रहना पसंद करती हैं। ये बस उस समय परेशान होती हैं जब कोई जानबूझकर परेशानी खड़ी करें।

हर क्षेत्र में पाती सफलता

आत्मविश्वास के साथ ये लड़कियां मेहनती भी होती है। ऐसे में ये जीवन के हर क्षेत्र में जल्दी ही सफलता हासिल करती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां करियर में खूब नाम कमाती है।

साथी को अहमियत देने वाली

ये लड़कियां एक बार प्यार में पड़ने पर पूरे दिल से रिश्ता निभाती है। ये पार्टनर के साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाती हैं और बदलने में साथी से भी ऐसी उम्मीद रखती हैं।

PunjabKesari

प्लानिंग से काम करने वाली

ये लड़कियां किसी भी काम को बिना प्लानिंग के नहीं करती हैं। ये हरेक काम को शुरू करने से पहले पूरी प्लानिंग करती है। इसके साथ ही ये पूरी ईमानदारी से काम करते हुए आगे बढ़ती है और जीवन में मान-सम्मान पाती हैं।

 

 

 

 

 

Related News