फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में धमाल मचाने के बाद सोनम कपूर और करीना कपूर लंदन में एन्जॉय कर रही है। लंदन में उनके साथ अर्जुन कपूर और रिया कपूर भी है।
सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बेबो, रिया और सोनम पिज्जा पार्टी करते दिखाई दे रहे है। यही नहीं, उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की जिसमें तीनों चिल करते नजर आ रहे है। दरअसल, अर्जुन लंदन फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग करने पहुंचे हैं। उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी गई है। अर्जुन ने परिणीति के साथ भी एक वीडियो शेयर की थी।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही करीना को बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक इटरव्यू में सैफ ने कहा था कि वह इस बार करीना औैर तैमूर के साथ वेकेशन के लिए लंदन जाएंगे।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP