30 APRTUESDAY2024 10:12:47 PM
Nari

हिमाचल का हाल देखकर कंगना का दहला दिल, लोगों से बोली-ये एडवेंचर का टाइम नहीं है, घर रहें

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Jul, 2023 12:47 PM
हिमाचल का हाल देखकर कंगना का दहला दिल, लोगों से बोली-ये एडवेंचर का टाइम नहीं है, घर रहें

 भारी बारिश के चलते हिमाच में तबाही ही तबाही नजर आ रही है। बारिश व बाढ़ के चलते लोगों को भरी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मानसून ने 24 जून से अब तक 72 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है जबकि आठ लोग लापता लापता हैं।  अपने प्रदेश के हालात देखते हुए कंगना रानौत ने लोगों से खास अपील की है।

PunjabKesari
कंगना ने सोशल मीडिया पर हिमाचल में आई बाढ़ के वीडियो को शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा- इंपॉर्टेंट इन्फॉर्मेशन! इस वक्त हिमाचल घूमने न जाएं! लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से पूरा स्टेट में हाई अलर्ट है। आने वाले दिनों में अगर बारिश रुक भी जाती है तब भी हमें कई जगहों पर लैंडस्लाइड्स और नदियों में बढ़ा हुआ जलस्तर देखने को मिल सकता है। बारिश के मौसम में हिमाचल घूमने जाने से बचें।

PunjabKesari

 

कंगना आगे लिखती हैं- हिमाचल में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, यहां ऐसी ही तेज बारिश होती है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। हिमालय कोई मजाक तो है नहीं इसलिए आप जहां हैं वहीं रहें। ये समय रिस्क लेने का नहीं है। कंगना द्वारा शेयर किए गए वीडियो में  ब्यास नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari
हिमाचल में बारिश से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कई जिलों में जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।  जगह-जगह नदी-नाले उफान पर हैं, और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है।  कुछ स्थानों पर रिहायशी मकान तथा गोशालाएं गिर गई हैं। ब्यास किनारे कई घर व होटल बह गए हैं। वहीं पार्वती व तीर्थन नदी व अन्य नदी नालों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नदी किनारे बसें गांवों व घरों में पानी घुस गया है। कुल्लू जिले में दो दिनों से ब्लैकआउट है। सड़कें व पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोग और सैलानी परेशान हैं। 

Related News