09 MAYTHURSDAY2024 2:30:11 PM
Nari

क्या जल्द पापा बनने वाले वाले हैं वरुण धवन? वायरल वीडियो को देख फैंस ने दी बधाईयां

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Apr, 2023 03:57 PM
क्या जल्द पापा बनने वाले वाले हैं वरुण धवन? वायरल वीडियो को देख फैंस ने दी बधाईयां

'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले वरुण धवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आए दिन एक्टर फैंस की सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। यहां कुछ दिनों पहले नीता मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट में वरुण धवन ने गिगी हदीद के साथ स्टेज पर ताबड़तोड़ डांस के साथ फैंस से लाइमलाइट ले ली थी। वहीं अब एक्टर आज एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल वरुण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह अपनी पत्नी नताशा के साथ मुंबई में एक डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि एक्टर जल्दी पापा बनने वाले हैं। 

डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुआ कपल 

बीते दिन वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ मुंबई में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे थे। दोनों की वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसके अलावा वरुण के फैन पेज ने भी ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है। दोनों को ऐसे डॉक्टर के क्लीनिक से बाहर आते देख फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि एक्टर जल्दी ही पापा बनने वाले हैं। 

फैंस ने दी बधाईयां 

इस वीडियो को देखकर फैंस नताशा दलाल के प्रेग्नेंट होने का दावा कर रहे हैं। एक यूजन ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'आप दोनों को मुबारक हो जल्द पेरेंट्स बनने के लिए' । 

PunjabKesari

अन्य ने लिखा कि - 'एडवांस में बधाईयां'। 

PunjabKesari

दोनों की तरफ से नहीं आया कोई रिस्पांस 

अभी वरुण धवन ने इन सारी अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया है। आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है नताशा दलाल की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। इससे पहले भी कई बार दोनों कपल पेरेंट्स बनने को लेकर फैंस से लाइमलाइट ले चुके हैं। वरुण और नताशा की शादी साल 2021 में हुई थी। दोनों की शादी को करीबन 2 साल हो गए हैं ऐसे में फैंस के यह कयास कितने सच होंगे यह तो वरुण और नताशा ही बता सकते हैं। 

PunjabKesari


 

Related News