30 APRTUESDAY2024 1:41:11 AM
Nari

इन अनोखे शहरों में बिना परमिशन जाना है मना!

  • Updated: 10 Jul, 2017 04:48 PM
इन अनोखे शहरों में बिना परमिशन जाना है मना!

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): दुनिया में कई ऐसी जगहें है, जहां किसी न किसी चीज पर बैन लगा होता है। इसी बैन के चलते लोग वहां जाने से डरते है लेकिन आज हम जिस जगह की बात करने जा रहे है, वहां आप बिना परमिशन के एंट्री नहीं कर सकते है। दरअसल यहां जाने के लिए टूरिस्टों को इनर लाइन परमिट लेना होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इनर लाइन परमिट क्या है। इसका मतलब है कि आपको भारत का ओफिशियल ट्रैवल डॉक्युमेंट  प्राप्त करना होगा। यह देश और विदेश को लोगों को प्रोटेक्टेड जगहों पर जाने के लिए परमिट करता है। यह परमिट किसी को ही नहीं बल्कि किसी विशेष व्यक्ति को प्राप्त होती है और तय सीमा तक ही इसकी इजाजत मिलती है। 

 

1. कोहिमा , नागालैंड

कोहिमा नागालैंड की राजधानी हैं। इस देश में अधिकतर आदिवासी रहते है, जिनकी संस्कृति काफी रंग-बिरंगी है। इसी  अनोखी संस्कृति को देखने के लिए यहां टूरिस्टों पहुंचते है। इस खूबसूरत शहर को एशिया का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है लेकिन यहां पहुंचने के लिए आपको इनर लाइन परमिट लेना पड़ेगा। 

2. लोकतक लेक ,मणिपुर

इसे मणीपुर की अजीबोगरीब झील कहा जाता है। इस झील में कई जगह पर भूखंड के टुकड़े तैरते हुए दिखाई देते हैं, जिनमें पानी भरा हुआ होता है। यह दुनिया की अनोखी झील है, जिसकी तरफ हजारों टूरिस्ट आकर्षित होते है। 

3. चांगु लेक ,सिक्किम 

यह लेक सिक्किम की प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इस झील की खासियत है कि सर्दियों में यहां का पानी पूरी तरह से जम जाता है। अफसोस की बात इस खूबसूरत झील को देखने के लिए आपको इनर लाइन परमिट की जरूर पड़ेगी। 

4. जीरो , अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में भी आप इनर परमिशन लेकर जा सकते है। वैसे तो अरुणाचल में कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेगे लेकिन जीरो वैली काफी मशहूर है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस वैली को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शुमार माना जाता है। 

5. आइजोल , मिजोरम

मिजोरम की राजधानी आइजोल के बारे में तो आप जानते ही होंगे और यहां के कई खूबसूरत पैलेस के बारे में आपने सुना होगा। परन्तु आपको बता दे कि यहां घूमने के लिए भी आपको इनर लाइन परमिट लेनी होगी। 


 

Related News