29 APRMONDAY2024 7:08:17 PM
Nari

अंबानी लेडीज नहीं... बेहिसाब दौलत की मालकिन हैं ये भारतीय महिलाएं, Forbes List में बनाई जगह

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Apr, 2024 12:17 PM
अंबानी लेडीज नहीं... बेहिसाब दौलत की मालकिन हैं ये भारतीय महिलाएं, Forbes List में बनाई जगह

महिलाएं आज किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्हें आज ऐशो- आराम वाली जिंदगी जीने के लिए पुरुषों की जरूरत नहीं है। हमारे देश की कई महिलाएं इसका जीता- जगता उदाहरण हैं। ये महिलाएं कामयाबी की साढ़ियां अपने बल- बूते पर चढ़ी हैं और राईसी के मामले में पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।  हर साल की तरह इस साल भी फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट जारी की है, जिसमें दुनिया के सबसे अमीर लोगों का नाम है। जहां कॉस्मेटिक्स ब्रांड L'Oreal की मालकिन फ्रांसुओ बेटनकोर्ट मायर्स दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गईं हैं। वहीं भारती की इन महिलाओं ने भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 

सावित्री जिंदल

74 साल की बिजनेसवुमन ने 46 नंबर पर अपनी जगह बनाई है। फोर्ब्स लिस्ट के मुताबिक सावित्री की नेटवर्थ 33.5 बिलियन डॉलर है। इस तरह से वो देश की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। कहा जाता है कि वो कभी कॉलेज भी नहीं गई। असम के तिनसुकिया में 1950 में जन्मीं सावित्री की शादी ओमप्रकाश जिंदल से हुई थी। साल 2005 में अचानक से पति के निधन के बाद पूरे जिम्मेदारी सावित्री के कंधों पर आ गई, जो उन्हें बखूबी निभाई। आज उनका बिजनेस फल- फूल रहा है।

PunjabKesari

रेखा झुनझुनवाला

दिवंगत शेयर बाजार के एक्सपर्ट राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा अमीर महिलाओं में देश में दूसरे नंबर पर हैं। फोर्ब्स  लिस्ट में उनका रैंक 298 है और उनकी संपत्ति 8.5 बिलियन डॉलर है। वर्तमान में वो टाइटन और दूसरी कंपनियों में जुड़ी हुई हैं। 

PunjabKesari

विनोद राय गुप्ता

हैवेल्स इंडिया के एमडी अनिल गुप्ता की मां विनोद गुप्ता भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। उनका रैंक 612 और नेट वर्थ 5  बिलियन डॉलर के आसपास है। बता दें Havells India इलेक्ट्रॉनिक संबंधित काम जैसे फैन्स, फ्रीज, स्वीच आदि जैसी कई चीजें बनाती है।

रेणुका जगतियानी

Landmark ग्रुप की चेयरपर्सन और सीईओ 70 साल की रेणुका जगतियानी इस लिस्ट में 648 नंबर पर हैं। उनकी नेट वर्थ 4.8 बिलियन डॉलर की है।

PunjabKesari

स्मिता कृष्णा

गोदरेज परिवार से संबंध रखने वाली स्मिता कृष्णा ने भी फोर्ब्स के बिलिनियर्स लिस्ट में 835 नंबर पर अपनी जगह बनाई है। उनकी नेट वर्थ 3.8 बिलियन डॉलर है। ये कंपनी electronic industry में कई सालों से राज कर रही है। इस कंपनी के फ्रीज, अलमीरा आदि आपको हर घर में मिल जाएंगे।

PunjabKesari

Related News