30 APRTUESDAY2024 12:42:15 AM
Nari

पहली डेट पर इन कारणों से लड़के हो जाते हैं Nervous

  • Updated: 30 May, 2017 12:17 PM
पहली डेट पर इन कारणों से लड़के हो जाते हैं Nervous

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : बदलते जमाने के साथ आजकल की जैनरेशन भी काफी एडवांस हो चुकी है। आजकल के सभी लड़के-लड़कियां शादी से पहले ही बाहर खुले आम घूमते-फिरते हैं। सभी लड़के अपनी गर्लफ्रैंड को लेकर बाहर घूमने जाना चाहते हैं लेकिन लड़के कुछ बातों को लेकर लड़कियों से भी ज्यादा नर्वस हो जाते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में


हेयर स्टाइल
लड़कियों की तरह लड़कों को भी अपने लुक्स को लेकर काफी चिंता होती है। अक्सर बाहर घूमने जाते वक्त लड़कों को अपने हेयर स्टाइल को लेकर काफी परेशानी होेती है। उस दिन उन्हें अपने बाल रोज की तरह अच्छे नहीं लगते और लड़की के पास पहुंचते तक वह अपना हेयरस्टाइल ही ठीक करते रहते हैं।

प्रैस कपड़े
पहली डेट पर जाने के लिए लड़के बहुत लंबे समय तक इंतजार करते हैं। इस दिन के लिए वे साफ-सुथरे और स्पेशल प्रैस शर्ट पहनते हैं। ऐसे में अगर उनके कपड़ों पर थोड़ी-सी भी सिलवट आ जाए तो वे परेशान हो जाते हैं।

रेस्टोरेंट
पार्टनर या डेट के साथ पहली बार घूमने जाने के लिए सभी लड़के इस बात का ध्यान रखते हैं कि कहीं रेस्टोरेंट ज्यादा महंगा न हो क्योंकि हर व्यक्ति का अपना बजट होता है जिसके हिसाब से ही वह सारे खर्चे करता है। ऐसे में लड़कों को इस बात के लिए भी टैंशन होती है कि कहीं उनकी पार्टनर महंगे रेस्टोरेंट में न चली जाए।

खामोशी
पहली बार घूमने जाने पर लड़का और लड़की दोनों के पास बात करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता क्योंकि वे दोनों ही ज्यादा बात करने में झिझक महसूस करते हैं। इससे माहौल एक दम खामोश हो जाता है और दोनों असहज महसूस करने लगते हैं।

दांत में कुछ फंसना
कुछ भी खाते समय अक्सर दांतों में खाना फंस जाता है लेकिन अपने पार्टनर के सामने बैठकर इस स्थिति में से गुजरना थोड़ा असहज हो जाता है। 

इंतजार करना
जल्दी के चक्कर में कई लड़के डेट पर पार्टनर से पहले पहुंच जाते हैं और उन्हें जब अकेले बैठ कर इंतजार करना पड़ता है तो लड़के थोड़ा नर्वस हो जाते हैं।

Related News