03 MAYFRIDAY2024 6:04:16 PM
Nari

बहुत शातिर होती हैं इस नाम की लड़कियां, दिमाग पढ़ पाना होता है मुश्किल

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Apr, 2024 12:41 PM
बहुत शातिर होती हैं इस नाम की लड़कियां, दिमाग पढ़ पाना होता है मुश्किल

हिंदू धर्म में व्यक्ति के नाम का खास महत्व बताया गया है। इसलिए जब भी बच्चा पैदा होता है तो सबसे पहले उसका नाम करण किया जाता है, क्योंकि नाम का प्रभाव उसके जीवन में भी बहुत होता है। जिस अक्षर से व्यक्ति का नाम रखा जाता है वह अक्षर किसी न किसी राशि के साथ जुड़ा होता है। उस राशि पर किसी न किसी ग्रह का प्रभाव भी जरुर होता है। ऐसे में उस ग्रह का असर व्यक्ति पर भी होता है। आज आपको कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बताते हैं जिनसे शुरु होने वाली लड़कियां इतनी चालाक होती हैं कि इनका दिमाग पड़ पाना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

पी (P) नाम की लड़कियां

इस नाम की लड़कियां बहुत तेज दिमाग की होती हैं। कार्यक्षेत्र में यह अपनी काबिलियत के दम पर अलग ही पहचान बनाती हैं। यह अपना हर काम शिद्दत के साथ करती हैं और उसमें जीत हासिल करके ही दम लेती हैं। पी नाम की लड़कियों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा होता है। ये अपने करियर में बहुत अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। ऐसी लड़कियां जिनका नाम पी अक्षर से शुरु होता है इनकी राशि कन्या होती है। कन्या राशि के देवता बुध होते हैं ऐसे में बुध के प्रभाव के कारण यह बिजनेस माइंड किस्म की होती हैं। यह लड़कियां अपनी बुद्धि के दम पर ऊंचा मुकाम भी हासिल कर लेती हैं। 

PunjabKesari

एल (L) अक्षर की लड़कियां 

इन लड़कियों की पर्सनेलिटी बहुत प्रभावशाली होती है। यह करियर में बहुत अच्छे मुकाम पर जाती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अलग क्षमता होती है। यह किसी भी काम को करने की अगर ठान लेती हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। यह दूरदर्शी होती हैं। इनकी राशि मेष होती है और मेष राशि के स्वामी मंगल देवता माने जाते हैं। मंगल इन्हें गुण प्रदान करते हैं ऐसे में यह लड़कियां साहसी और निर्भीक होती हैं। किसी भी तरह का जोखिम उठाने से यह लड़कियां बिल्कुल भी नहीं घबराती।

एस (S) नाम की लड़कियां 

यह लडकियां बहुत ही बुद्धिमान और मेहनती स्वभाव की होती हैं। इनके अंदर आगे बढ़ने का एक अलग ही जुनून होता है। यह अपने दम पर करियर में अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। इनकी राशि कुंभ होती है और इन पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है और वह इनको कई गुण देते हैं। यह लड़कियां अपने करियर पर फोकस रखती हैं और इसी के जरिए समाज में अलग पहचान बना लेती हैं। यह किस्मत से बहुत धनी होती हैं। 

PunjabKesari

एम (M) अक्षर की लड़कियां 

इस अक्षर की लड़कियां बहुत ही टैलेंटेड होती हैं। यह जिस भी क्षेत्र में काम करती हैं वहां सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच ही जाती हैं। इनकी राशि सिंह होती है और सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। सूर्य का प्रभाव होने के कारण इनके चेहरे पर अलग तेज दिखता है। यह लड़कियां बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये साहसी दृढ़-निश्चयी और शाही अंदाज वाली होती हैं। इनको स्वतंत्रता अच्छी लगती है यह किसी के दबाव में आकर काम करना पसंद नहीं करती। 

PunjabKesari

Related News