20 APRSATURDAY2024 1:48:30 PM
Nari

मेकअप ब्रश की सफाई भी जरूरी, घर पर खुद बनाएं Cleanser

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Jul, 2021 01:39 PM
मेकअप ब्रश की सफाई भी जरूरी, घर पर खुद बनाएं Cleanser

किसी भी पार्टी व फंक्शन में खास लगने के लिए लड़कियां मेकअप करती है। इससे चेहरे की खूबसूरती और भी निखरकर आती है। वहीं लड़कियां मेकअप करने के लिए अलग-अलग मेकअप ब्रश का इस्तेमाल तो करती है। मगर अक्सर उसकी सफाई पर खास ध्यान नहीं देती है। इसके अलावा कुछ लड़कियां मेकअप ब्रश को साबुन से धोती है। मगर इससे उसके अंदर जमा गंदगी ठीक से साफ नहीं होती है। इसके साथ वे कुछ समय के बाद इस्तेमाल करने के लायक भी नहीं रहते हैं। इसके अलावा ऐसा ब्रश यूज करने से स्किन एलर्जी हो सकती है।  

 

ऐसे में आप घर पर मौजूद कुछ नेचुरल चीजों से घरेलू ब्रश क्लींजर बना सकती है। इससे आपके मेकअप ब्रश अच्छे से साफ होने के साथ जल्दी खराब नहीं होंगे। चलिए आज हम आपको 2 नेचुरल ब्रश क्लींजर बनाने व इससे मेकअप ब्रश साफ करने का तरीका बताते हैं...

 

1. नारियल तेल

 

सामग्री

माइल्ड शैंपू- 2 बड़े चम्मच
नारियल तेल- 1 बड़ा चम्मच
लैवेडर एसेंशियल ऑयल- 2-3 बूंदें
गुनगुना पानी- 1/2 कप

PunjabKesari

विधि

. एक बाउल में पानी छोड़कर बाकी की चीजें मिलाकर माइक्रोवेव में पिघला लें।
. पिघलने हुए मिश्रण में पानी मिलाएं।
. अब एक-एक करके मेकअप ब्रश को पानी में डालें।
. मगर ब्रश की जड़ों पर पानी ना लगाएं। इससे वह कमजोर होकर टूट सकता है।
. ब्रश को हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें।
. जब मेकअप ब्रश से गंदगी पानी में आ जाए तो इस पानी को फेंक दें।
. अब एक साथ तौलिए पर सभी ब्रश सूखने के लिए रख दें।

2. एप्पल साइडर विनेगर

 

सामग्री

माइल्ड शैंपू- 2 बड़े चम्मच
एप्पल साइडर विनेगर- 1 बड़ा चम्मच
गुलाब जल- 1/2 बड़ा चम्मच
गुनगुना पानी-  1/2 कप

PunjabKesari

विधि

. सभी चीजों को एक बाउल में मिलाएं।
. अब मेकअप ब्रश को इसमें डालकर हल्केे हाथों से रगड़ते हुए धोएं।
. ब्रश की जड़ पर पानी ना लगने दें।
. मेकअप ब्रश की गंदगी निकलने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
. उसके बाद इसे सूखने के लिए साफ तौलिए पर रख दें।

 

 

Related News