03 MAYFRIDAY2024 5:01:13 AM
Nari

गले के दर्द से हैं बेहाल तो अभी करें ये काम

  • Updated: 26 Jul, 2017 06:45 PM
गले के दर्द से हैं बेहाल तो अभी करें ये काम

वातावरण में धूल-मिट्टी होने के कारण कई बार गला खराब हो जाता है और सूजन हो जाती है। गले की इस सूजन को लेरिन्जाइटिस भी कहते हैं। जिससे आवाज बैठ जाती है। बोलने में परेशानी,खाना न खा पाना और खांसी होना इसके आम लक्षण हैं। ठंड़ा पानी,तला हुआ खाना या फिर खट्टी चीजें खाने से भी यह परेशानी हो सकती है। गले को जल्दी ठीक करने के लिए घरेलू उपाय भी बेहद कारगर हैं। 

1. प्याज का रस
प्याज का रस निकाल कर 2 चम्मच गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे गले की सूजन कम हो जाती है। 

2. लहसुन
लहसुन घरेलू इलाज के लिए बेहद लाभकारी है। इसके एंटीबैक्टिरियल गुण इंफैक्शन को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। गला बैठ जाए तो लहसुन की एक छोटी सी कली लेकर अपने मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसे। 

3. नींबू 
विटामिन सी से युक्त नींबू गले से सूजन ठीक करने में लाभकारी है। एक कप गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक और नींबू का रस मिलाकर गरारे करें। इससे गले की खराश और सूजन ठीक हो जाती है। 


5. एप्पल साइडर विनेगर
गले की सूजन दूर करने के लिए 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर,1 कप गुनगुना पानी और थोड़ा-सा शहद मिलाकर दिन में 2 बार पीएं।


6. नीलगिरी के तेल
सूजन ठीक करने के लिए गले को भाप दें। पानी में 2 बूंद नीलगीरी का तेल डाल लें। इस पानी से गले को भाप दें। दिन में 2 बार ऐसा करने से गला ठीक हो जाएगा। 

Related News