20 FEBFRIDAY2026 4:43:09 PM
Nari

Holi 2026: सिर्फ गुझिया नहीं, इस होली बनाएं मेथी साबूदाना के पकौड़े! जानें रेसिपी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 20 Feb, 2026 01:11 PM
Holi 2026: सिर्फ गुझिया नहीं, इस होली बनाएं मेथी साबूदाना के पकौड़े! जानें रेसिपी

नारी डेस्क : होली को रंगों के साथ-साथ स्वाद का भी त्योहार माना जाता है। जैसे ही “बुरा ना मानो होली है” की गूंज सुनाई देती है, घरों में पकवानों की खुशबू फैलने लगती है। इस बार होली 2026 पर एक नया स्नैक चर्चा में है मेथी साबूदाना पकौड़ा। पारंपरिक गुझिया और नमकीन के बीच यह पकौड़ा अपने कुरकुरेपन और अनोखे स्वाद के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खास बात यह है कि यह व्रत और त्योहार दोनों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

क्यों बन रहा है मेथी साबूदाना पकौड़ा होली का फेवरेट?

साबूदाना आमतौर पर व्रत की थाली से जुड़ा होता है, लेकिन मेथी, मूंगफली और मसालों के साथ इसका नया अवतार इसे फेस्टिव स्नैक बना रहा है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह पकौड़ा ठंडाई, मसाला चाय और अन्य होली ड्रिंक्स के साथ बेहतरीन मेल खाता है।

PunjabKesari

स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान

मेथी के पत्ते पोषण के साथ हल्की कड़वाहट जोड़ते हैं, जो स्वाद को संतुलित करती है। आलू और मूंगफली इसे भरपूर बनाते हैं, जबकि चावल का आटा पकौड़ों को अतिरिक्त क्रंच देता है। रंग खेलने के बाद गरमागरम पकौड़े थकान को तुरंत दूर कर देते हैं।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

रेसिपी, सामग्री

2 कप भीगा हुआ साबूदाना
2 कप ताज़ी मेथी (बारीक कटी)
3 कप उबले व मसले हुए आलू
1 कप भुनी मूंगफली पाउडर
2–4 हरी मिर्च (कटी)
1½ बड़ा चम्मच अदरक पेस्ट
2 बड़े चम्मच जीरा
2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच नींबू रस
1½ छोटा चम्मच चीनी
4–5 बड़े चम्मच चावल का आटा
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें: कैंसर से जंग लड़ते-लड़ते Actress ने ली अंतिम सांस, आखिरी ख्वाहिश भी रह गई अधूरी

बनाने की विधि

1. साबूदाना 4–5 घंटे भिगोकर उसका पानी पूरी तरह निकाल लें।

2. एक बड़े बर्तन में साबूदाना, आलू, मेथी और मूंगफली पाउडर मिलाएं।

3. सभी मसाले, अदरक, हरी मिर्च, नींबू रस और चावल का आटा डालकर मिश्रण तैयार करें।

4. कड़ाही में तेल गरम करें और छोटे-छोटे पकौड़े सुनहरे होने तक तलें।

5. गरमागरम ठंडाई या चाय के साथ परोसें।

टिप: मिश्रण को 24 घंटे तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है।

Related News