29 APRMONDAY2024 3:22:07 AM
Nari

हार्मोन्स संतुलित करेगा कच्चा सिंघाड़ा, जरुर करें डाइट में शामिल

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Oct, 2022 06:29 PM
हार्मोन्स संतुलित करेगा कच्चा सिंघाड़ा, जरुर करें डाइट में शामिल

सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में बाजार में सिंघाड़ा उपलब्ध होता है। सिंघाड़े का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे तैयार आटे का व्रत में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। सिंघाड़े में विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंग्नीज, फाइबर, फॉस्फोरस, आयोडीन, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों से भी राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं कि इसके फायदे... 

कच्चा सिंघाड़ा करेगा कई बीमारियां दूर 

सिंघाड़ा पानी में उगता है इसलिए इसे जल फल भी कहते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आपने सिंघाड़े की सब्जी खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी कच्चा सिंघाड़ा खाया है। कच्चा सिंघाड़ा भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

PunjabKesari

हार्मोन्स करे संतुलित 

शरीर में यदि हार्मोन्स की मात्रा असंतुलित हो जाए तो कई तरह की समस्याएं हो जाती है। यह आपके हार्मोन्स को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, खनिज हार्मोन्स को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं। 

लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए है फायदेमंद 

सिंघाड़े का सेवन लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि आपको लो बीपी की समस्या है तो आप कच्चा सिंघाड़ा खा सकते हैं। इसमें सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नियमित इसका सेवन करने से बीपी के मरीजों को बहुत ही फायदा मिलता है। 

PunjabKesari

बवासीर के मरीजों के लिए भी होता है फायदेमंद 

आजकल के खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण बवासीर की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इस समस्या से राहत पाने के लिए सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। बवासीर के मरीजों में ब्लीडिंग के दर्द को दूर करने के लिए कच्चा सिंघाड़ा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

त्वचा की झाइयां करे दूर 

त्वचा के लिए भी सिंघाड़ा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इससे त्वचा की ड्राईनेस, झाइयां, कील, मुहांसे दूर होते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन और पानी की पर्याप्त मात्रा त्वचा के लिए बहुत ही अच्छी होती है। 

PunjabKesari

दे इंस्टेंट एनर्जी 

शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए कच्चा सिंघाड़ा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। यदि आपको शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

पेट के लिए होता है फायदेमंद 

सिंघाड़ा पेट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। कब्ज, अपच जैसी समस्या को दूर करने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News