नारी डेस्क : हफ्ते के पहले ही दिन सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा भाव आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। सोमवार, 9 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार (MCX) खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। चांदी जहां एक ही दिन में 10 हजार रुपये से ज्यादा महंगी हो गई, वहीं सोने ने भी नया रिकॉर्ड बना लिया।
चांदी की ‘सुपरफास्ट’ रफ्तार
चांदी के खरीदारों के लिए आज की सुबह झटका देने वाली रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में करीब 10,400 रुपये प्रति किलो का उछाल देखा गया, जिससे भाव बढ़कर 2,60,301 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में चांदी ने 2.64 लाख रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर भी छू लिया था। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में अब 100 ग्राम चांदी की कीमत करीब 28,490 रुपये हो गई है।
सोने ने भी तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
सोने की चमक भी आज फीकी नहीं पड़ी। MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1,800 रुपये की तेजी के साथ 1,55,674 रुपये पर कारोबार करता दिखा। बाजार खुलते ही सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। इस तेज़ी ने खासतौर पर शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वालों की चिंता बढ़ा दी है।
आपके शहर में क्या है आज का गोल्ड रेट?
देशभर में टैक्स और स्थानीय मांग के चलते सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर जरूर है, लेकिन तेजी हर शहर में साफ नजर आ रही है।
नीचे देखें आपके शहर में 10 ग्राम सोने का भाव
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली : ₹1,56,740 ₹1,43,690 ₹1,17,590
चेन्नई : ₹1,57,300 ₹1,44,190 ₹1,23,490
मुंबई : ₹1,56,590 ₹1,43,540 ₹1,17,440
कोलकाता : ₹1,56,590 ₹1,43,540 ₹1,17,440
लखनऊ : ₹1,56,740 ₹1,43,690 ₹1,17,590
अहमदाबाद : ₹1,56,640 ₹1,43,590 ₹1,17,490
पटना : ₹1,56,640: ₹1,43,590 ₹1,17,490
आगे क्या कहते हैं बाजार के जानकार?
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में फिलहाल गिरावट की संभावना कम नजर आ रही है। निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता के साथ फैसले लेने का है।