23 FEBMONDAY2026 3:55:16 PM
Life Style

Gold-Silver Price Today: 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड

  • Edited By Monika,
  • Updated: 23 Feb, 2026 02:16 PM
Gold-Silver Price Today: 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड

नारी डेस्क : देश के कमोडिटी बाजार में आज 23 फरवरी 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही कीमती धातुओं ने निवेशकों को चौंका दिया है। सुबह बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों ही रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए। MCX के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह करीब 09:23 बजे सोने की कीमत ₹1,60,010 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) दर्ज की गई। यह पिछले कारोबारी स्तर से ₹3,124 की बढ़ोतरी है, यानी करीब 2% का उछाल।

चांदी में भी जबरदस्त तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तूफानी तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव बढ़कर ₹2,68,701 प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसमें ₹15,472 की बढ़त दर्ज की गई, जो करीब 6.12% की छलांग मानी जा रही है।

PunjabKesari

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोना और चांदी की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे कई अहम वजहें हैं। वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा डॉलर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ता है। वहीं, महंगाई और जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते निवेशकों का झुकाव सेफ हेवन एसेट्स यानी सोना-चांदी की तरफ बढ़ा है, जिससे इनके दामों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है।

यें भी पढ़ें : अलसी खाने से कौन-सी बीमारियां ठीक होती हैं?

 

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मौजूदा हालात में गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, कीमतें ऊंचे स्तर पर होने के कारण निवेश से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
नोट: ये भाव 23 फरवरी 2026 को सुबह 09:20–09:23 बजे के MCX डेटा पर आधारित हैं। समय के साथ कीमतों में बदलाव संभव है।

यें भी पढ़ें : Kidney Patients Alert! किडनी खराब है तो न खाएं ये फल

Related News