28 APRSUNDAY2024 8:12:21 PM
Nari

अपनी पसंद के लड़के से करना चाहती हैं बात तो फॉलो करें ये Tips

  • Updated: 20 Jul, 2017 05:59 PM
अपनी पसंद के लड़के से करना चाहती हैं बात तो फॉलो करें ये Tips

लड़कियों की पसंद काफी अलग होती है। वे ज्यादातर टॉल, हैंडसम और स्मार्ट लड़कों की तरफ ही आकर्षित होती हैं। ऑफिस या किसी पार्टी में कई बार लड़कियों को जब कोई लड़का पसंद आ जाए तो वे उससे बात करने से कतराती हैं। इस बात को सोच कर ही चुप रह जाती हैं कि लड़का उसके बारे में क्या कहेगा। ऐसे ही अपने दिल की बात अपने मन में ही रहने देती हैं लेकिन कुछ टिप्स अपना कर आप अपनी पसंद के लड़के से बात भी कर सकती हैं और इससे सामने वाला आपके बारे में कुछ गलत भी नहीं सोच पाएगा।

 मुस्कुराएं
अपने पसंद के लड़कों को देखकर हल्की-सी स्माइल दें जिससे सामने वाले को आपके मन की बात पता चल जाएगी और अगर वह भी आपसे बात करने का इच्छुक होगा तो बदले में वह भी मुस्कुराएगा। 
PunjabKesari शर्माएं
लड़कियों को शर्माना बहुत अच्छी तरह से आता है। ऐसे में जब भी  लड़का आपकी तरफ देखे तो अपनी आंखें झुका लें और थोड़ा सा मुस्कुराएं। आपकी यही क्यूटनेस लड़के को आपकी तरफ आकर्षित कर देगी।
उनके जोक्स पर हंसे
जिस भी लड़के को पसंद करती हैं उसकी हर बात को ध्यान से सुनें और उनके किए जोक्स पर हंसे। इसी तरह हंसते-मुस्कुराते आपकी बात शुरू हो जाएगी।
PunjabKesariपहली मुलाकात में ज्यादा न बोलें
लड़कियों को बातें करना बहुत पसंद होता है लेकिन जब वे किसी लड़के से पहली बार मिलें तो उस समय ज्यादा न बोेलें और पहली बार में ही अपने मन की बात न कह डालें।


 

Related News